आगरा। कोरोनावायरस का कहर आगरा में बढ़ता जा रहा है। लगातार कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही हैं। गुरुवार को भी दो संक्रमितों की मौत हो गई। 68 साल के ताजगंज निवासी की पहले से तबियत खराब चल रही थी। कोरोनावायरस का संक्रमण होने के बाद उनकी तबियत और ज्यादा बिगड़ती चली गई और उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार 64 साल के सदर निवासी बुजुर्ग को भी पहले सांस लेने में समस्या थी। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनकी तबियत में सुधार नहीं हुआ और मौत हो गई।

गुरुवार को 97 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिल में कुल संक्रमितों की संख्या 5326 हो गई है। वहीं 76 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 4229 लोग ठीक हो चुके हैं। 975 एक्टिव पेशेंट्स का का उपचार चल रहा है। जिले में अब तक 1,76,032 लोगों की कोविड जांच हो चुकी है। संक्रमण दर 3.03 फीसदी है। वहीं स्वस्थ होने की दर 79.40 फीसदी रह गई है। अगस्त में स्वस्थ होने की दर 84 फीसदी के करीब पहुंच गई थी।