आगरा (ब्यूरो)। आगरा कैंट से भाजपा के डा जीएस धर्मेश ने सपा के कुंवर चांद को 48697 वोटों से हराया। वहीं आगरा नाॅर्थ से बीजेपी के पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बसपा के शब्बीर अब्बास को 112370 वोटों से मात दी। आगरा ग्रामीण से बीजेपी की बेबी रानी मौर्या ने बसपा की किरण प्रभा केसरी को 76608 वोटों से हराया। आगरा साउथ से भाजपा के योगेंद्र उपध्याय ने सपा के विनय अग्रवाल को 56640 वोटों के अंतर से हराया।

सभी सीटों पर बीजेपी की जीत
बाह विधानसभा सीट से बीजेपी की रानी पक्षालिका सिंह ने सपा के मधुसूदन शर्मा को 24235 वोटों के अंतर से हराया। एत्मादपुर से भाजपा के धर्मपाल सिंह ने बसपा के प्रवल प्रताप सिंह को 47924 वोटों से हराया। इसके अलावा फतेहाबाद से भाजपा के छोटे लाल वर्मा ने सपा की रूपाली दिक्षित को 53235 वोटों के अंतर से मात दी। वहीं फतेहपुर सीकरी से भाजपा के बाबूलाल ने रालोद के ब्रजेश कुमार को 47269 वोटों के अंतर से मात दी। खेरागढ़ से भाजपा के भगवान सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस के रामनाथ सिंह को 36497 वोटों के अंतर से मात दी।



किस विधानसभा से कौन प्रत्याशी आगे और कौन पीछे

विधानसभा जीते/पार्टी हारे/पार्टी अंतर
आगरा रूरल बेबी रानी मौर्य/BJP किरन प्रभा केशरी/BSP 76608
एत्मादपुर डा० धर्मपाल सिंह/BJP प्रवल प्रताप सिंह/BSP 47924
आगरा केंट डा0 जी एस धर्मेश/BJP कुँवर चन्द/SP 48697
आगरा साउथ योगेन्द्र उपाध्याय/BJP विनय अग्रवाल/SP 56640
आगरा नॉर्थ पुरूषोत्तम खण्डेलवाल/BJP शब्‍बीर अब्‍बास/BSP 112370
फतेहपुर सीकरी बाबूलाल/BJP बृजेश कुमार/RLD 47269
खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाहा/BJP रामनाथ सिंह सिकरवार /INC 36497
फतेहाबाद छोटे लाल वर्मा/BJP रूपाली दीक्षित/SP 53235
बाह रानी पक्षालिका सिंह/BJP मधुसूदन शर्मा/SP 24235