- शहर और देहात में 91 केंद्रों पर लगाई जा रही वैक्सीन

-12203 लोगों को लगाई गई वैक्सीन, 159 के लगी दूसरी डोज

आगरा : कोरोना वैक्सीन के लिए 18 से 44 साल की उम्र के लोगों को अप्वॉइंटमेंट बुक कराना पड़ रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में एक घंटा लग रहा है। वहीं, लंबी लाइन लगने से तीन घंटे में वैक्सीन लग पा रही है। गुरुवार को शहर और देहात में 91 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई। कुल 12203 लोगों के वैक्सीन लगी।

कई जगह बदला वैक्सीनेशन स्पॉट

एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, लेडी लॉयल जिला महिला चिकित्सालय और एएनएम ट्रे¨नग सेंटर के साथ ही 47 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है। कई स्वास्थ्य केंद्र किराए के भवनों में गलियों में संचालित हैं। ऐसे में कुछ केंद्रों के लिए टीकाकरण का स्थान बदल दिया गया है। उनकी लोगों को जानकारी नहीं हैं। वहीं गलियों में संचालित स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में लोगों को परेशानी हो रही है। एक घंटे का समय केंद्र तक पहुंचने में लग रहा है। इसके बाद वैक्सीन लगाई जा रही है। सीएमओ डॉ। आरसी पांडे ने बताया कि 91 केंद्रों पर 12044 लोगों को पहली डोज लगाई गई। वहीं, 159 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।

इन स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भटक रहे लोग

स्वास्थ्य केंद्र, हरीपर्वत ईस्ट -कॉसमॉस माल

स्वास्थ्य केंद्र, हरीपर्वत वेस्ट -सेंट्रल पार्क के पीछे, आवास विकास कालोनी

स्वास्थ्य केंद्र, शाहगंज प्रथम- लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय

स्वास्थ्य केंद्र, नया घेर- जल संस्थान, वाटरव‌र्क्स

स्वास्थ्य केंद्र, जीवनी मंडी- विजय क्लब, विजय नगर कालोनी

स्वास्थ्य केंद्र, नगला बूढ़ी- केंद्रीय ¨हदी संस्थान रोड

स्वास्थ्य केंद्र, नगला पदी -नगर पालिका परिषद, दयालबाग