ऊंटगन नदी की 34 किमी तक की जा रही है खुदाई

आगरा। भूगर्भ जल को संरक्षित करने के लिए जिले के 2358 और 256 जूनियर स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरूकर दी गई है। इसके अलावा 15 ब्लॉक की 690 ग्राम पंचायतों में 1380 तालाबों को जीर्णोद्धार के लिए चिह्नित किया गया है। इसके सापेक्ष 601 तालाबों का चयन कर 259 पर काम शुरूकर दिया गया है। 34 किमी तक 21 ग्राम पंचायतों में ऊंटगन नदी का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इससे बारिश के जल को इसमें रोका जा सके।

24 हजार मजदूरों को लगाया गया

सीडीओ ए। मनिकनंदन ने बताया कि लोग पानी को सहेज सकें। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 690 ग्राम पंचायतों में से 659 ग्राम पंचायतों में 24 हजार मजदूरों द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिले में सरकारी व गैर सरकारी बिल्डिंग में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाना प्रस्तावित है। इसमें तहसील, ब्लॉक ऑफिस, सीएचसी और पीएचसी में यह सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे बारिश के जल को संरक्षित किया जा सके। इसमें 2358 स्कूल भी शामिल हैं।

बनेंगे 10 चेकडैम

जिले में 10 चेकडैम बनाए जाएंगे। लघु सिंचाई विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 में ब्लॉक फतेहाबाद में एक, जगनेर में आठ, तथा सैंया में एक चेकडैम निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इससे पहले जिले में 93 चेकडैम का निर्माण कराया जा चुका है। जल निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में ब्लॉक जगनेर में एक चेकडैम का निर्माण कराया जाना है।

लोग पानी को सहेज सकें। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 690 ग्राम पंचायतों में से 659 ग्राम पंचायतों में 24 हजार मजदूरों द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिले में सरकारी व गैर सरकारी बिल्डिंग में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाना प्रस्तावित है। इसमें 2358 स्कूल भी शामिल हैं।

ए। मनिकनंदन, सीडीओ