- लॉकडाउन में लोगों के सामने खड़ा हो गया है पेयजल संकट

- कंट्रोल रूम में हर रोज मिल रहीं पानी की कंप्लेन

आगरा। 'सर हमारे इलाके में पानी नहीं आ रहा है। पहले भी कंप्लेन कर चुके हैं। प्लीज सॉल्व करवा दीजिए'। जलकल के कंट्रोल रूम में आए दिन इस तरह की कंप्लेन पहुंच रहीं हैं। कंट्रोल रूम में कंप्लेन को सिर्फ नोट कर लिया जाता है, लेकिन इसको सॉल्व नहीं किया जाता।

ये नंबर किए गए जारी

लॉकडाउन में लोगों की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां कंप्लेन करने के लिए नंबर 8192095207, 8192095401, 9192095241 जारी किया गया है। ये कंट्रोल रूम 25 मार्च से कार्य कर रहा है। जीएम जलकल के अनुसार अभी तक कुल 86 कंप्लेन प्राप्त हुई हैं। इनमें से 77 को सॉल्व करवा दिया गया है। अन्य को किया जा रहा है।

कहीं पाइपलाइन लीकेज पाइपलाइन तो कहीं आपूíत बाधित

गुरुवार को जलकल के कंट्रोल रूम में गोकुलपुरा निवासी केके गुप्ता ने कंप्लेन की। कहा कि इलाके में पानी नहीं आ रहा है। शाहगंज निवासी नतिन माथुर ने कंट्रोल रूम में बताया कि पाइपलाइन लीकेज है। पानी की आपूíत बाधित हो गई है। प्लीज इसको दिखवाइए। ईदगाह निवासी भूप सिंह ने कंट्रोल रूम में कंप्लेन की कई दिनों से आपूíत बाधित है। फाउंड्री नगर के विनोद गुप्ता ने बताया कि उनके इलाके में लीकेज होने के कारण कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। बल्केश्वर की राधा गुप्ता ने कंट्रोल रूम फोन पर कंप्लेन दर्ज कराई कि उनके यहां पिछले कई दिनों से पेयजल आपूíत बाधित है। शाहगंज निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि पानी नहीं आ रहा है। इन सबको एक ही जवाब दिया गया कि आपकी कंप्लेन जेई को नोट करा दी गई है। बता दें, एक अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक 76 कंप्लेन प्राप्त हो चुकी हैं।

नहीं हो पा रही मॉनीट¨रग

कंट्रोल रूम में आने वाली कंप्लेन की मॉनीट¨रग नहीं हो पा रही है। इसके चलते कंप्लेन का ग्राफ बढ़ रहा है। बता दें कि कंट्रोल रूम के प्रभारी जलकल सचिव अनवर ख्वाजा को बनाया गया है। वहीं, जलकल जीएम आरएस यादव ने बताया कि कंप्लेन प्राप्त होते ही शाहगंज के रामनगर पुलिया पर पाइपलाइन को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा लोहामंडी थाने के पास, वार्ड नं 12 पचकुइंया पर भी कार्य चल रहा है। ऐसा नहीं है कि कंप्लेन का निस्तारण नहीं हो रहा है। लगातार मॉनीट¨रग की जा रही है।