आगरा। जयपुर हाउस और शाहगंज में शुक्रवार शाम जलापूर्ति लड़खड़ा गई। इन दोनों क्षेत्रों के तीस हजार घरों में पानी न पहुंचने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिकायतों के बाद कुछ क्षेत्रों में जल संस्थान की टीम ने टैंकरों से पानी की आपूर्ति की। वहीं बल्केश्वर सहित 14 स्थलों की लाइन में लीकेज हुए। रात आठ बजे तक टीम ने 13 लीकेज की मरम्मत कर ली।

इन क्षेत्रों पर हुए लीकेज : आवास विकास सेक्टर एक, चार, नौ, 13, बल्केश्वर रोड, कमला नगर सी ब्लाक, यमुना किनारा रोड, शाहगंज रोड, काला महल, गधापाड़ा, तोता का ताल, सिकंदरा-बोदला रोड में तीन स्थलों पर।

गंदे पानी की हुई आपूर्ति

शुक्रवार सुबह ओल्ड ईदगाह, नौलक्खा क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति हुई।

- जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स से 130 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति हुई। पुराने शहर को सुबह और शाम डेढ़-डेढ़ घंटे तक पानी मिला।

- एमबीबीआर प्लांट सिकंदरा : 144 एमएलडी के प्लांट से 70 एमएलडी यमुना जल की आपूर्ति हुई।

- गंगाजल प्लांट सिकंदरा से 130 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति आधे शहर में हुई।

शुक्रवार को कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति न होने की शिकायतें मिली थीं। जिस पर टैंकरों से पानी भेजा गया।

आरएस यादव, महाप्रबंधक जल संस्थान