आगरा(ब्यूरो)। पालड़ा फाल को 12 हजार क्यूसेक पानी मिलता है। वह घटकर अब छह हजार क्यूसेक रह जाएगा। इसमें से आगरा को कितना पानी मिलेगा, यह अभी तक तय नहीं है। निर्धारित सप्लाई 50 प्रतिशत कम हो जाने से यह स्पष्ट है कि भीषण गर्मी में जल संकट गहराएगा। गर्मी के मौसम में अन्य मौसम की अपेक्षा लगभग 30 प्रतिशत अतिरिक्त पानी की जरूरत होती है।

आगरा को कितना पानी मिलेगा

50 प्रतिशत उत्तराखंड के टिहरी बांध से पालड़ा फाल को कम पानी मिलेगा। 30 प्रतिशत अतिरिक्त पानी की जरूरत। इस प्रकार 80 प्रतिशत पानी की कमी हो जाएगी। इसे किस तरह पूरा किया जाएगा। यह जल निगम और जलकल विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि 15 मई से 30 जून तक लगभग 45 दिनों तक पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी। उत्तराखंड के टिहरी बांध से पालड़ा फाल को 12 हजार क्यूसेक पानी के स्थान पर मात्र छह हजार क्यूसेक पानी ही मिल सकेगा। इसमें से गाजियाबाद, मेरठ आदि शहरों को जलापूर्ति की जाएगी।

शाम को नहीं मिली सप्लाई
शुक्रवार शाम को गढ़ी भदौरिया, हनुमान नगर, सरस्वती नगर, त्रिवेणी नगर, लोकेंद्रपुरी, चाणक्यपुरी आदि क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो सकी। इसके कारण लोग परेशान रहे। शिकायत दर्ज कराए जाने पर पता करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन देर रात तक जलापूर्ति नहीं हो सकी।

लगभग डेढ़ माह तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। इसके विकल्पों पर काम किया जा रहा है। एक ही समय जलापूर्ति की जाएगी। इस पर भी विचार किया जा रहा है।
एहतेशाम, प्रोजेक्ट मैनेजर वल्र्ड बैंक यूनिट, जल निगम


13 मई को नहीं होगी पानी की आपूर्ति
शाहगंज पंङ्क्षपग स्टेशन प्रांगण में सुभाष पार्क की फीडर मैन लाइन के इंटर कनेक्शन के चलते 13 मई सुबह 10 बजे से रात्रि आठ बजे तक शट डाउन रहेगा। इसके चलते सुभाष पार्क, डाकरान, नई पुरानी ईदगाह कालोनी एवं इससे संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता विवेक ङ्क्षसह ने संबंधित क्षेत्रीय लोगों से अपील की है कि इस अवधि के लिए पहले से ही पानी का स्टोर कर लें, ताकि किसी तरह की कोई परेशानी न हो सके।