- देर रात तक नौलक्खा जोनल पंपिंग स्टेशन पर जारी था काम

आगरा। नौलक्खा पंपिंग स्टेशन पर देर रात अंडरग्राउंड टैंक में इनलेट कनेक्शन किए जाने का काम जारी था। गुरुवार सुबह 9 बजे जल निगम की गंगाजल इकाई द्वारा 2600 किलोलीटर के अंडरग्राउंड टैंक में 700 एमएम की पाइपलाइन को कनेक्ट किए जाने का काम शुरु किया गया। जो देर रात तक चल रहा था। इस बारे में जल निगम गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके। गुप्ता ने बताया कि इनलेट कनेक्शन का काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि देर रात काम पूरा कर लिया जाएगा। सुबह तक आपूíत शुरू कर दी जाएगी। हालांकि पानी के टैंक को भरने और पानी को फ्लो होने में थोड़ा टाइम लगता है। ऐसे में आशंका है कि दोपहर बाद ही आपूर्ति सामान्य हो सकेगी।

इन एरिया में नहीं पहुंचा पानी

नौलक्खा पंपिंग जोनल स्टेशन बंद होने से सुल्तानपुरा, आगरा कैंट, एमईएस, मधुनगर, बुंदू कटरा, सदर बाजार, नौलक्खा, ईदगाह, नामनेर, प्रतापपुरा, शहजादी मंडी, रकाबगंज, छीपीटोला के अलावा जीवनी मंडी व ताजगंज का पूरे एरिया में भी जलापूíत प्रभावित रही। बता दें कि जीवनी मंडी वाटर व‌र्क्स से जो मेन राइजिंग पाइपलाइन से अन्य पाइपलाइन भी कनेक्ट हैं। जब मेन राइजिंग की आपूíत बंद की गई तो आसपास के एरिया की आपूíत भी प्रभावित हो गई। इस बारे में जलकल के सचिव ख्वाजा अनवर मोहम्मद ने बताया कि देर रात तक काम समाप्त हो जाएगा। इसके बाद जलापूíत शुरु कर दी जाएगी। रात तक टैंक भी भर जाएंगे। और पाइपलाइनों में भी ओवर फ्लो हो जाएगा। इसके बाद आपूíत सुचारु हो जाएगी।