आगरा: पुलिस ने गुरुवार रात को अवैध हथियार तैयार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ पर उन्होंने अपने नाम सलीम खान, आकाश और अब्दुल सलाम बताए हैं। गुरुवार की रात को पुलिस की टीम यमुनापार में गश्त कर रही थी, इसी दौरान एक सूचना के आधार पर पोइया घाट के जंगल में अवैध हथियारों को बनाने वाले गैंग की पुलिस को जानकारी मिली। ये लोग जंगल में हथियार तैयार कर रहे हैं।

ऑन डिमांड बन रहे थे हथियार
न्यू आगरा के पोईया घाट के जंगल में ऑन डिमांड हथियार तैयार किए जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह ऑर्डर और सैंपल मिलने के बाद ही कार्य को एकांत में करते थे, जंगलों में लोगों के साथ पुलिस का मूवमेंट भी कम रहता है। पुलिस इस बात की भी जानकारी कर रही कि किसके आदेश पर अवैध हथियारों को तैयार किया गया था और किसके लिए बनाए जा रहे थे।

फैक्ट्री से बरामद हथियार
पुलिस ने अवैध हथियारों का भांडाफोड़ कर 3 आरोपियों का गिरफ्तार कि या है। वहीं मौके से एक अवैध बंदूक, 12 बोर, एक रायफल, 315 बोर, चार अवैध तमंचे, 23 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी न्यू आगरा अरबिंद निर्वाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों क्रिमिनल्स का रिकॉर्ड है, जिले के अलग-अलग थानों में उनके खिलाफ चोरी आम्र्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं।

अवैध हथियारों के रेट फिक्स
-तीन से सात हजार का तमंचा
-बीस से पच्चीस हजार रुपए की रायफल
-अधिक संख्या में बनवाने पर देते थे डिस्काउंट