आगरा (ब्यूरो)। 'मौत की मिस्ट्रीÓकुछ साफ तो कुछ धुंधली सी दिख रही तस्वीरों को पुलिस एकदूसरे को जोड़कर इसे सुलझाने की कोशिश कर ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी पुलिस बहुत कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। वहीं, एक बात तो साफ हो गई कि इस पूरे घटनाक्रम का मास्टर माइंड मृतक कारोबारी योगेश मिश्रा था। पत्नी की मौत के 12 घंटे बाद योगेश ने फंदे पर झूलकर सुसाइड किया। इस बीच योगेश में छोटी बेटी की जहर देकर और बाद में गला दबाकर हत्या की। सुसाइड नोट भी स्पष्ट नहीं है, साइन पति-पत्नी दोनों के हैं जबकि प्रथम दृष्टया पुलिस मान रही है कि यह योगेश ने ही लिखा है। हालांकि पुलिस ने दंपति और बेटी का बिसरा सुरक्षित रख लिया है।

नहीं मिला कोई क्लू
जगदीशपुरा क्षेत्र के मारुति एन्क्लेव निवासी बैटरी कारोबारी योगेश मिश्रा और उनकी पत्नी प्रतीची के शव शुक्रवार को वंशी विहार स्थित आफिस में मिले थे। योगेश का शव फंदे से लटका था जबकि उनकी पत्नी ऑफिस में ही फर्श पर पड़ी मिली थीं। उनकी पांच वर्षीय बेटी काव्या मारुति एन्क्लेव स्थित घर में मृत मिली थी। शुक्रवार रात 12 बजे बाद तीनों शवों का डॉक्टर्स के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। एएसपी सत्यनरायण के बताया कि योगेश मिश्रा की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंङ्क्षगग बताया गया है। जबकि प्रतीची और उनकी बेटी काव्या की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इनका बिसरा फोरेंसिक लैब में जांच को भेजा जाएगा। हालांकि लक्षणों के आधार पर माना जा रहा है कि मां-बेटी की मौत जहर के सेवन से हुई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट
-योगेश मिश्रा की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंङ्क्षगग बताया गया है।
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की पत्नी प्रतीची का शव करीब 24 घंटे पुराना बताया गया है। यानी प्रतीची की मौत गुरुवार रात 10 से 12 बजे के बीच हुई थी।
-बेटी काव्या का शव करीब 20 घंटे पुराना बताया गया है, इस तरह उसकी मौत शुक्रवार तड़के चार बजे हुई होगी।
-योगेश का शव करीब 16 घंटे पुराना बताया है यानी उनकी मौत शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुई थी।
-पुलिस मान रही है कि जहर खाने के कई घंटे बाद तक मां-बेटी ङ्क्षजदा रहीं। प्रतीची की मौत की पुष्टि के बाद ही योगेश ने अपनी जान दी।
-बड़ी बेटी आद्या ने कुछ नहीं खाया था इसलिए संयोग से वह बच गई।
नहीं हुआ था झगड़ा
बड़ी बेटी आद्या ने पुलिस को बाताया कि मम्मी और पापा के बीच कोई झगड़ा नहीं था। हादसे वाले दिनभर सबकुछ सामान्य था। क्योंकि ऑफिस जाने और वहां खाना खाने के लिए मम्मी और पापा दोनों की सहमति थी। इसलिए हम लोग भी साथ चले गए। वहां सबने बिस्किट और नमकीन खाई, मेरा कुछ खाने का मन नहीं कर रहा था। इसलिए कुछ नहीं खाया। मम्मी को चक्कर का रहे हैं, ऐसा बताते हुए पापा हमें छोडऩे के लिए घर पर आ गए। पूछने पर पापा ने बताया कि मम्मी की तबियत ठीक नहीं थी इसलिए वे पड़ोस में किसी जानकार के यहां हैं। ऐसा कहने के बाद काव्या पापा के पास सो गई जबकि मैं दादी के पास सो गई।
बेटियों को घर छोड़ा
योगेश ने पत्नी प्रतीची को बंशी विहार स्थित ऑफिस में छोड़कर वापस मारुति एन्क्लेव गया था। दोनों बेटियों को घर पर छोडऩे के बाद रात करीब 9 बजे के आसपास योगेश वापस ऑफिस लौटा। आशंका व्यक्त की जा रही है कि प्रतीची की मौत की पुष्टि होने पर ऑफिस से वापस घर लौट गया। बंशी विहार मेें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में योगेश की इन गतिविधियों को देखा गया।
बच गई आद्या
आद्या ने पूछताछ में बताया कि उसने ऑफिस में कुछ भी नहीं खाया था, वह घर से खाना खाकर ही निकली थी। जबकि छोटी बहन काव्या चिप्स और बिस्किट के लिए बोल रही थी। आद्या ने सिर्फ पानी पिया था।
पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
शुक्रवार को देररात पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके एटा स्थित पैतृक गांव ले जाया गया। जहां शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।


पोस्टमार्टम के बाद दंपति और बेटी के शव परिजनों को सौप दिए गए हैं। हालांकि जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। इसके साथ ही सुसाइड नोट में लिखी हैंड राइटिंग की जांच फोरेंसिक टीम कर रही है। पुलिस की छानबीन जारी है।

-विकास कुमार, एसपी सिटी, आगरा