आगरा(ब्यूरो)। रुनकता में फैक्ट्री मजदूर की पत्नी के साथ गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है। घटना के आठवें दिन थाने पहुंची पीडि़ता ने चार युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पति की दुर्घटना बता किया गुमराह
सिकंदरा के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला का पति एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। उसके दो बच्चे भी हैं। पीडि़ता का आरोप है कि 25 नवंबर को गांव के ही एक युवक ने फोन कर बताया कि पति का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद बाइक लेकर उसे ले जाने के लिए पहुंच गया। महिला उसके साथ बैठकर चल दी।

पानी में मिलाया नशीला पदार्थ
रास्ते में एक और युवक बाइक पर बैठ गया। दोनों उसे यमुना किनारे ले गए। जहां दो अन्य लोग पहले से मौजूद थे। घबराहट होने के कारण उसने पानी पीया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। आरोप है कि बेहोशी की हालत में चारों ने महिला के साथ गैंग रेप किया। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले।

पंचायत में नहीं हुआ समझौता
ग्रामीणों ने बताया कि अगले दिन गांव में पंचायत हुई। इसमें पीडि़त और आरोपी पक्ष के लोग पहुंचे। यहां बात बिगडऩे पर पीडि़त पक्ष के लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा। समझौता नहीं होने पर तीन दिसंबर को थाने में तहरीर दी गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।