-ऑपरेशन के बाद कुत्ते को गलत टांके लगाने का आरोप

-सीवीओ के नेतृत्व में चार वेटनरी डॉक्टर्स की टीम कर रही जांच

आगरा: वेटेनरी डॉक्टर एलएन गुप्ता को हड़काते हुए सांसद मेनका गांधी का ऑडियो वायरल हुआ है। ग्वालियर के व्यक्ति की शिकायत पर उन्होंने कुत्ते के आपरेशन के बाद गलत टांके लगाने का आरोप लगाते हुए वेटेनरी डॉक्टर को अपशब्द भी कहे हैं। शिकायत पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) के नेतृत्व में चार वेटेनरी डॉक्टर्स की टीम ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को विकास भवन स्थित सीवीओ कार्यालय में शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए गए।

ग्वालियर का है शिकायतकर्ता

ग्वालियर निवासी आनंद सरन ने 20 जून को ईमेल के माध्यम से सांसद मेनका गांधी को शिकायत भेजी थी। कहा था कि वेटेनरी डॉक्टर एलएन गुप्ता ने आपरेशन के बाद उनके कुत्ते के गलत टांके लगाए हैं। जिससे कुत्ते के लगातार रक्तस्राव हुआ और टांके खुल गए। दो बार डॉ। एलएन गुप्ता से और दो बार बाईपास स्थित वेटेनरी डॉक्टर डॉ। नेहरू से टांके लगवाए। राहत न मिलने पर उन्होंने कुत्ते को दिल्ली में भर्ती कराया है। जहां, उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। इसी के संबंध में सांसद मेनका गांधी ने 21 जून को डॉ। एलएन गुप्ता को फोन किया। वह वेटेनरी डॉक्टर पर भड़क गईं। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भी प्रेषित किया है। सांसद और पशु चिकित्सक के बीच हुई इस बातचीत का ऑडियो वायरल होने और शिकायत मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी प्रभु एन। सिंह ने आनन-फानन में सीवीओ डॉ। वीएस तोमर के नेतृत्व में वेटेनरी डॉक्टर्स की जांच टीम बना दी है।

इन ¨बदुओं पर हो रही जांच

-डॉ। एलएन गुप्ता के सर्टिफिकेट सही हैं या नहीं?

-वह कुत्ते के आपरेशन के लिए सक्षम हैं या नहीं?

-उनके क्लीनिक पर कुत्ते के इलाज के संबंध में संसाधन हैं या नहीं?

-कुत्ते का जो आपरेशन किया गया था वह सही था या नहीं?

कुत्ते को लगे चार बार टांके-शिकायतकर्ता

शिकायतकर्ता ग्वालियर निवासी आनंद सरन का कहना है कि ऑपरेशन के बाद उनके कुत्ते को चार बार टांके लगे हैं। डॉ। एलएन गुप्ता ने एक बार आपरेशन के बाद, दूसरी बार सात जून को फिर से टांके लगाए। तीसरी बार हमने डॉ। नेहरू के यहां फिर से टांके लगवाए। इस बार भी टांके खुल गए। फिर हमने अपने कुत्ते को दिल्ली ले जाने का फैसला किया। इसलिए चौथी बार डॉ। नेहरू से ही टांके लगवाकर हम उसे दिल्ली ले गए। आनंद सरन का कहना है कि कुत्ते की कोई नस भी कट गई थी, इसकी वजह से रक्तस्राव हो रहा था। इसके चलते बार-बार टांके खुल रहे थे।

ऑपरेशन सही हुआ था-डॉ। एलएन गुप्ता

डॉ। एलएन गुप्ता का कहना है कि कुत्ते का ऑपरेशन सही हुआ था। यदि कोई नस कट जाती तो कुत्ते इतने दिन ¨जदा नहीं रह सकता था। रही बात टांके खुलने की तो हमने कुत्ते के मालिक को श्वान की देखभाल के लिए नसीहत दी थी। लापरवाही की वजह से उसके टांके खुल गए। मेनका गांधी ने मुझ पर जो 70 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया है, वह पूरी तरह गलत है।

मेनका गांधी ने मेरा नाम गलत लिया-डॉ। नेहरू

डॉ। नेहरू का कहना है कि वायरल आडियो में मेनका गांधी ने मेरा नाम लेकर जो कुछ कहा है, वह गलत है। मैंने कभी नहीं कहा कि डॉ। एलएन गुप्ता ने कुत्ते का गलत ऑपरेशन किया है। उन्होंने बिलकुल सही ऑपरेशन किया था। मैंने भी टांके ठीक लगाए थे। कुत्ते तेज-तर्रार था, इसलिए उसकी देखभाल बहुत जरूरी थी, इसी में कहीं लापरवाही हुई।

रोटवेईलर प्रजाति का है कुत्ते

जिस कुत्ते के आपरेशन को लेकर हंगामा मचा हुआ है, वह रोटवेईलर प्रजाति का है। वेटेनरी डॉक्टर यतेंद्र सिंह का कहना है कि इस प्रजाति के कुत्ते बहुत एक्टिव होते हैं। इनका विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

ग्वालियर के आनंद सरन की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। डॉ। एलएन गुप्ता को नोटिस जारी किया गया है। गुरुवार को शिकायतकर्ता व एक अन्य वेटेनरी डॉक्टर नेहरू के बयान दर्ज किए गए हैं। जल्द ही जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।

-डॉ। वीएस तोमर, सीवीओ

नोट: वायरल आडियो की दैनिक जागरण आईनेक्स्ट पुष्टि नहीं करता। खबर सीवीओ डॉ। वीएस तोमर, शिकायतकर्ता और वेटेनरी डॉक्टर्स से बातचीत के आधार पर है।