आगरा। पुलिस लाइन में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बीट की सिपाही महिलाओं को टै्रनिंग के बाद क्षेत्र में महिला शक्तिकरण की जिम्मेदारी सौंपी है, इसमेें इमरजेंसी की स्थिति में महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076 की जानकारी दी जाए। इससे छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इमरजेंसी में बदमाशों से निपटने के लिए महिलाएं इनका इस्तेमाल कर सकती हैं।

सरकारी योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह द्वारा महिला सिपाहियों को जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। शहर और देहात मेें रहने वाली महिलाओं को आत्मरक्षा के टिप्स भी शेयर करेंगी।

सरकार की कुछ जनकल्याणकारी योजनाएं
सशक्त और स्वावलंबी बनाने वाली योजनाएं
महिलाओं के लिए यह योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती है। इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन की सभी समस्याओं का समाधान कर लेती है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को किया था। इस योजना के माध्यम से देश की बेटियों के जीवन को उज्जवल बनाना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करना, पक्षपाती लिंग, बेटियों को शोषण से बचाना है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए 1 मई 2016 में इस योजना को प्रारंभ किया था। यह योजना पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली सबसे अच्छी योजना है।

सुकन्या समृद्धि योजना
इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 में की थी। इस योजना के माध्यम से ऐसे माता-पिता जो अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए और उसकी शादी के लिए पैसे इक_ा करना चाहते है वह लाभ ले सकते हैं।

सिलाई मशीन योजना
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों की उन महिलाओं को सहायता प्रदान करना है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।

समर्थ योजना
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इस योजना के द्वारा महिलाओं को अलग-अलग तरह के वस्त्र निर्माण एवं उनके कार्यों के बारे में सिखाया जाता है।

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना
इस योजना का प्रारंभ गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया गया है।


महिलाओं के लिए इमरजेंसी में जारी नंबर
-वीमेन पॉवर लाइन नंबर
1090
-महिला हेल्प लाइन नंबर
181
-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर
1076
-पुलिस इमरजेंसी सेवा
112
-चाइल्ड लाइन सेवा
1098
-स्वास्थ्य सेवा
102
-एंबुलेंस सेवा
108


महिला सशक्तिकरण के लिए बीट की महिला सिपाही को ट्रेंड किया गया है। ये महिला सिपाही जिले में महिलाओं को सुरक्षा के टिप्स के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगी। इससे उनको इसका लाभ मिल सके।
सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी