-वेंटीलेटर पर गए दो मरीजों ने तोड़ा दम, प्रयागराज के एक संक्रमित शामिल

PRAYAGRAJ: कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को दस नए मरीजों ने दस्तक दी। इससे अहम रहा कि 11 मरीजों को कोरोना को मात देने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। संक्रमित मरीजों में सात शहर के हैं और तीन मरीज हंडिया के गल्ला मंडी टाउन एरिया के हैं। यह सभी एक ही परिवार से रिलेटेड हैं।

सिविल लाइंस से चार मामले

बुधवार को सामने आए पॉजिटिव मामलों में सर्वाधिक चार मामले सिविल लाइंस एरिया के रहे। इसके अलावा एक सुल्तानपुर भावा, एक जानसेनगंज, एक सदियापुर और तीन हंडिया के हैं। सिविल लाइंस में पाए गए तीन मरीज एक ही परिवार के हैं। यह सभी एक अन्य पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। एक भाजपा नेता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच एसआरएन हॉस्पिटल से आठ और कोटवा से तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

एक की हुई मौत

जिले में कोविड से मरने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। मंगलवार देर रात मालवीय नगर के रहने वाले 57 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। उनको वेंटीलेटर पर रखा गया था। एक अन्य मरीज कौशांबी के रहने वाले थे। उनकी भी डेथ हो गई है। जिले में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 9 पहुंच चुकी है।

एसएसपी ऑफिस हुआ सील

सिपाही के संक्रमित पाए जाने के बाद गुरुवार को एसएसपी ऑफिस को सील कर दिया गया। इसके बाद ऑफिस को सेनेटाइज भी किया गया। नोडल अधिकारी डॉ। ऋषि सहाय का कहना है कि शहर में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को मास्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।