i shocking

बाथरूम का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाली शॉवर की पाइप से लटक रही बॉडी

इस साल स्कूल में मिली थी ए ग्रेड, गुरुवार को स्कूल में प्रैक्टिस के बाद गया था घर

PRAYAGRAJ: शॉक कर देने वाली न्यूज है। स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि वह पढ़ाई में तेज था। इस साल उसे ए ग्रेड मिली थी। इसी साल सातवीं में प्रवेश लिया था। उम्र करीब 12 साल थी। वह जूडो का प्लेयर था। स्कूल में ही इसकी प्रैक्टिस करता था। 30 किलोग्राम कैटेगिरी में अच्छा प्लेयर था। उस पर कौन सा मेंटल प्रेशर इतना हावी हो गया जो उसने फांसी लगाने जैसा कदम उठा लिया? यह न तो परिवार के सदस्यों के समझ में आ रहा है और न ही स्कूल मैनेजमेंट के। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों को सौंप दी।

12 साल की उमर में खतरनाक कदम

नाबालिग बच्चों के अभिभावकों के लिए यह घटना एक सबक है। मृतक का नाम राज मिश्र था। उसके पिता स्टेशनरी की शॉप सलोरी एरिया में चलाते हैं। उनके दो बेटों में राज छोटा था। श्री महाप्रभु स्कूल एंड कॉलेज में वह कक्षा सात में पढ़ाई कर रहा था। घटना गुरुवार की रात नौ बजे के करीब की है। पिता प्रदीप मिश्रा का कहना है कि रात में गर्मी लगना बताकर वह बाथरूम में नहाने गया था। पिता का कहना है कि उसकी एक्टिविटी से ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि वह गलत कर सकता है, इसलिए बाथरूम की तरफ किसी का ध्यान ही नहीं गया। काफी देर हो गया तो उन्होंने बॉथरूम का दरवाजा नॉक किया लेकिन भीतर से कोई रिस्पांस नहीं आया। इसके बाद पूरा परिवार परेशान हो उठा। कुछ न सूझने पर पुलिस को दूसरा दी गयी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बाथरूम में प्रवेश किया तो पूरे परिवार के पैरों तले से जमीन खिसक गयी।

बनियान के सहारे लटक गया था

बाथरूम में राज बनियान को फंासी का फंदा बनाकर लटक रहा था। सांसें टूट चुकी थीं। बनियान को उसने शॉवर के लिए निकली लोहे की पाइप से बांध रखा था। हांलाकि परिस्थितियां फांसी खुद लगाने पर संदेह पैदा करने वाली थीं लेकिन परिवार के सदस्य उसके बारे में कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थे।