प्रयागराज (ब्‍युूरो)। डा। एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और अधिकारियों और तकनीकी संवर्ग के कर्मचारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला हुआ। राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के समर्थ पोर्टल के माध्यम से राज्य विश्वविद्यालय के समस्त प्रशासनिक, शैक्षणिक, परीक्षा एवं लेखा संबंधी कार्यों की संपादन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसमें राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो। अखिलेश कुमार ङ्क्षसह भी शामिल रहे।

दो दिन चली वर्कशाप
दो दिवसीय कार्यशाला में समर्थ पोर्टल के संबंध में तकनीकी जानकारी दी गई तथा इसका विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी विशेषज्ञों द्वारा किया गया। 24 विश्वविद्यालयों द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ एमओयू भी हस्ताक्षरित किया गया। इसी क्रम में प्रो। राजेन्द्र ङ्क्षसह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डा। अखिलेश कुमार ङ्क्षसह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। कुलाधिपति ने अपने संबोधन में कहा कि सत्र 2024-25 में समस्त राज्य विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल से ही प्रवेश परीक्षा संबंधित ईआरपी एवं अन्य समस्त कार्य अनिवार्य रूप से करें। हालांकि रावि में समर्थ पोर्टल पर विगत सत्र से ही कार्य किया जा रहा है।