एक इंस्पेक्टर व 26 सब इंस्पेक्टर किए गए इधर से उधर

<एक इंस्पेक्टर व ख्म् सब इंस्पेक्टर किए गए इधर से उधर

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: थानेदारों के बाद चौकी इंचार्जो के कार्य क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव किया गया है। एसएसपी केएस इमेनुएल ने एक इंस्पेक्टर व ख्म् सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर कर दिया है। कुछ चौकी इंचार्जो को नई जिम्मेदारी मिली है तो कुछ का डिमोशन भी हुआ है। पहले थानेदार रह चुके दो सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार व रामेंद्र सिंह अब चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादलों के तहत राजेश नारायण इंस्पेक्टर झूंसी को क्राइम ब्रांच, सतीश कुमार राय चौकी इंचार्ज बैरहना से चौकी इंचार्ज हनुमानगंज, बब्बन सिंह यादव चौकी इंचार्ज नई बस्ती, चौकी इंचार्ज हाईकोर्ट अरविंद कुमार सिंह चौकी इंचार्ज बादशाही मंडी, चौकी इंचार्ज करमा कामता प्रसाद अवस्थी चौकी इंचार्ज सड़वा, चौकी इंचार्ज श्रृंगवेरपुर, मनमोहन मिश्र चौकी इंचार्ज मेजा रोड से चौकी इंचार्ज नीवा, राजेश कुमार सिंह इन्वेस्टिगेशन विंग से चौकी इंचार्ज मेजारोड, कृष्ण मुरारी चौकी इंचार्ज कल्याणी देवी से चौकी इंचार्ज लीडर रोड, सुभाष सिंह चौकी इंचार्ज लीडर रोड से चौकी इंचार्ज इफ्को, शांतनु सिंह पुलिस लाइन चौकी इंचार्ज से बादशाही मंडी, मंजू सिंह पुलिस लाइन से महिला थाना, गायत्री सिंह महिला थाना से चौकी इंचार्ज बेली, कुलदीप तिवारी पुलिस लाइन से औद्योगिक क्षेत्र, उपेंद्र कुमार तोमर चौकी इंचार्ज अरैल से चौकी इंचार्ज नारायणी आश्रम, शिवबरन राम चौकी इंचार्ज करमा से चौकी इंचार्ज नई बस्ती, प्रवीण कुमार सिंह पुलिस लाइन से चौकी इंचार्ज सड़वा, रामेंद्र सिंह दारागंज से चौकी इंचार्ज बैरहना, उमेश कुमार इन्वेस्टीगेशन विंग से चौकी इंचार्ज कटरा, सुनील कुमार सिंह चौकी इंचार्ज हनुमान मंदिर से चौकी इंचार्ज सिविल लाइंस, तहसीलदार सिंह होलागढ़ से हंडिया, राजेंद्र प्रसाद मिश्र खीरी से चौकी इंचार्ज दिधिया, आनंद कुमार वर्मा चौकी इंचार्ज दधिया से थाना सरायइनायत, ज्ञानेंद्र सिंह धूमनगंज से चौकी इंचार्ज अरैल, प्रिंस दीक्षित पुलिस लाइन से धूमनगंज, जितेंद्र कुमार राजपूत पुलिस लाइन से करेली, श्यामदेव सिंह उतरांव से सरायममरेज, रामकुमार शिवकुटी से घूरपुर।