प्रयागराज ब्यूरो । आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल की मां स्व। इंदिरा जायसवाल की स्मृति में उनके नाम से निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय व उसके संघटक 11 कॉलेजों, प्रो। राजेंद्र प्रसाद रज्जू भइया विश्वविद्यालय और नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों के 300 विद्यार्थी प्रतिभाग किए। कार्यक्रम का शुभारंभ शासी निकाय अध्यक्ष पंकज जायसवाल के सम्बोधन से हुआ। प्रतियोगिता का शीर्ष नारी शक्ति के उन्नयन में कार्य समाज की भूमिका रहा। प्रतियोगिता में विजयी आठ प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो। इभा सिरोठिया, रूीन डॉ। अंजू श्रीवास्तव, कुलानुशासक डॉ। रंजना त्रिपाठी, डॉ। मुदिता तिवारी, डॉ। दामिनी श्रीवास्तव, डॉ। पूजा जायसवाल, डॉ। अर्चना सिंह आदि मौजूद रहीं।