प्रयागराज (ब्‍यूरो)। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि, विशेष व्याख्यान, पौधारोपण, गांधी के नाम चि_ी एवं कबीर गायन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीन सीडीसी प्रो.पंकज कुमार ने कहा कि इस समय गांधी पर बात करना बेहद जरूरी है। गांधी को गांधी बनाने में चंपारण आंदोलन का बड़ा योगदान है। कहा कि गांधी आचरण में कम हैं वक्तव्यों में बहुत ज्यादा हैं। हमारी अंतरात्मा के जीवित रहने पर ही गांधी जिंदा रहेंगे। गांधी की शहादत के दिन उनकी कोई एक बात सत्य, अहिंसा या परोपकार को जरूर आत्मसात करें।

बापू को समझने के लिए आत्म मंथन जरूरी
मुख्य वक्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एवं प्रख्यात शिक्षाविद प्रो। पीके साहू ने कहा कि बापू को समझना है तो आत्ममंथन करना होगा। पहले बापू की शहादत पर सायरन बजता था। 11 बजे जो जहां होता था वहां खड़े होकर सांत्वना देता था। ग्राम स्वराज को समझने की जरूरत है। विकास की जो परिभाषा समाजशास्त्री देते हैं बापू उसके विपरीत थे। कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो.संजय सक्सेना ने कहा कि गांधी ने सत्य के प्रयोग किये। उन्होंने साम्राज्यवाद से मोर्चा लिया। गांधी होना बहुत मुश्किल काम है। विशिष्ट अतिथि उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर शबनम हमीद ने कहा बापू की कुर्बानियां आज के दिन हमें अपने अंदर उतारने की जरूरत है। प्रोफेसर संतोष भदौरिया ने कहा कि गांधी से ज्यादा संवाद करने वाला व्यक्ति इस दुनिया में कोई दूसरा नहीं हुआ। बरगद कलामंच ने कबीर गायन की प्रस्तुति दी। संचालन डॉ। तोशी आनंद ने किया। बुधवार को पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। डॉ। आशुतोष पार्थेश्वर, डॉ.ऋतम्भरा, डॉ। निरुपमा त्रिपाठी, डॉ। अमृता, डॉ। अखिलेश पाल, डॉ। राजेश कुमार सिंह, डॉ। रंजीत सिंह, डॉ। सुरेन्द्र कुमार, डॉ जया सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी विद्यार्थी और शोधार्थी मौजूद रहे।

शहीद दिवस पर सिविल डिफेन्स ने दी श्रृद्धान्जलि
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सिविल डिफेन्स ने शहर के दस स्थानो पर सायरन ध्वनि 10.59 बजे बजायी और 11 बजे से दो मिनट का मौन रखा। कलेक्ट्रेट परिसर, चतुर्थ वाहिनी पीएसी धूमनगंज, इलाहाबाद हाईकोर्ट, अमिताभ बच्चन स्पोट्र्स काम्प्लेक्स, एमएनआईटी तेलियरगंज, महिला ग्राम इन्टर कालेज, रेलवे स्टेशन प्रयाग, रेलवे स्टेशन रामबाग, पावर हाऊस निरन्जन डाट पुल, अरेवा लिमिटेड नैनी में यह आयोजन हुआ। इस दौरान एडीएम सिटी मदन कुमार, एडीएम प्रशासनहर्ष देव पाण्डे, रजिट्रार प्रोटोकाल आशीष कु श्रीवास्तव, उप नियन्त्रक नरेन्द्र शर्मा, एडीसी राकेश तिवारी, एसओ रविशंकर द्विवेदी, नाजिर अजय श्रीवास्तव, मार्कन्डेय राय, भोलेश्वर उपाध्या ने कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पान्जलि अर्पित की। महेन्द्र सक्सेना, मनोज सिंह, शैलेन्द्र कुशवाहा, शेख जहांगीर, डा वसीम अहमद, ज्ञानेश्वर शर्मा, अजय सिंह ने निर्धारित स्थलों पर सायरन ध्वनित कर शहीद दिवस पर श्रृद्धान्जलि दी।