सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव में गुरुद्वारों में हुए भव्य आयोजन

गुरु की महिमा का किया बखान, छके लंगर

गुरुद्वारा में सहज पाठ साहिब का आयोजन हुआ।

प्रकाशोत्सव के अवसर पर बुधवार को गुरुद्वारों में विशेष रूप से शबद-कीर्तन के जरिए गुरु की महिमा का बखान हुआ। लोगों ने श्री गुरुग्रन्थ साहिब के सामने मत्था टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

गुरुद्वारा पक्की संगम में हुआ अखंड पाठ साहिब

गुरुद्वारा पक्की संगत में अखंड पाठ साहिब का आयोजन हुआ। प्रधान सेवक संत ज्ञान सिंह ने संगतों को बताया कि गुरु गोबिंद सिंह साहिब का पूरा जीवन धर्म और इंसाफ के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज और धर्म की रक्षा के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारा खुल्दाबाद में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर संगतों की भीड़ जुटी। गुरुद्वारा में सहज पाठ साहिब का आयोजन हुआ। भाई जतिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, अमरजीत सिंह ने 'वह प्रगटयो मर्द अगमणा वरियाम अकेला। वाह-वाह गोबिंद आपे गुर चेला.' का सस्वर पाठ करके गुरु की महिमा बखानी। अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह के त्याग को प्रेरणादायी बताया। संचालन सरदार प्रीतम सिंह ने किया।