प्रयागराज (ब्‍यूरो)। नार्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन द्वारा अन्तरष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन डीआरएम कार्यालय स्थित मण्डल सभागार मे आयोजित किया गया। प्रोग्राम में एनसीआरएमयू के महामंत्री आरडी यादव ने महिला कर्मचारियों के हित में महिला कर्मचारियों के पक्ष मे रेलवे बोर्ड और महाप्रबंधक स्तर पर कराये फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है। आज रेलवे में जहां एक भी महिला कर्मचारी हैं वहां पर वाशरूम जरूर होना चाहिए।

डीआरएम ऑफिस में बनेगा चेंजिंग रूम
मण्डलमत्री डीएस यादव ने कहा की प्रत्येक स्तर पर जहां भी महिला कर्मचारी कार्यरत हैं वहां वाशरुम की व्यवस्था हो चुकी है, जहां पर नही है वहां पर करायी जायेगी। मण्डल रेल प्रबन्धंक कार्यालय की सभी शाखाओं को वातानुकुलित कराया जा रहा है। महिला के लिए डीआरएम आफिस मे चेन्ज रुम आदि सुविधावओ से युक्त रहेगी। उक्त आयोजन मे कई महिलाओ ने नृत्य गीत और संगीत की बेमिसाल प्रस्तुति दी.शाखा मंत्री नगेन्द्र बहादुर सिंह ने एनपीएस का विरोध किया इस लड़ाई मे महिलाओ ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लेने की लिये अपनी बात दोहराई। संचालन रितु मसीह और अध्यक्षता रेनू देवी ने किया। अलका देवी, बीएन पाण्डेय, साधना महतो, सीमा, राजकुमारी, सीता तांडेकर, वेद प्रकाश, दीपक सिंह, आनंदी देवी, वीना सिंह, रंजना, सत्य तिवारी, डोना देव, पुष्पा, रंजना गुप्ता, ममता, मंजू देवी, शशि देवी, श्वेता विश्वकर्मा, ममता, रेनु यादव, रेनु देवी, चंचला सिह, पल्लवी, शोभा, श्वेता, रितु, मैरी मिलन सिह, चादनी सिह, वैष्वणी, अपर्णा, पल्लवी, पूजा सिंह, आरती, दामिनि पाठक, प्रीति मिश्रा, विनीता तिवारी, रंजना, बानो, सिप्रा सिन्हा, प्रियका, रजनी, पंकज पाण्डेय, खुशबु, शिखा, रिचा, रिपी, मंजू, सुस्मिता, रुचि, विद्या देवी, दिव्या,निशु, अंशू, हृदय श्रीवास्तव, देवी, सुनिता, मुनमुन, गयत्री रिजवान, सयारा, किरन, रुचि, शोभा, ममतेश, वसिमा, गीता, दीपिका, सुभनिता, सीमा, आदि उपस्थित थी।