मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में कैबिनेट मंत्री ने 45 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

प्रयागराज- वैवाहिक जीवन दोनों के लिए एक नए परिवार व जीवन की शुरुआत होती है यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कदिलापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में कहीं। इस मौके पर उन्होंने 45 जोड़ों को विवाह के बंधन पर बनने पर आशीर्वाद और शुभकामनाएं दिया।

इसके बाद परिणय सूत्र में बंधने वाले 45 जोड़ों को प्रमाण-पत्र एवं गहने देते हुए फूलों से स्वागत कर आशीर्वाद प्रदान किए। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बंधने वाले जोड़ो को लगभग 51 हजार रुपए तक सहायता शासन की दिए जाते हैं जिसमें 35 हजार रुपए सीधे खाते में प्रेषित किया जाता है। 10 हजार की सामग्री तथा 6 हजार पूजा पाठ,भोजन आदि में खर्च का प्रावधान है। इसी क्रम में शंकरगढ़ में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यकम के तहत शनिवार को 91 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे हैं।