- शराब के नशे का लती था मृतक, पिछले कई दिनों से टेंशन में था

- देर रात घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर कर लिया सुसाइड

PRAYAGRAJ: सीडीए पेंशन कार्यालय से रिटायर्ड कर्मचारी जगदीश प्रसाद (65) ने सुसाइड कर लिया। शुक्रवार रात उसकी बॉडी फांसी के फंदे पर लटकती हुई घर के अंदर मिली। देर रात परिवार वालों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। मामले की खबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था मृतक

कैंट एरिया के करियप्पा रोड ऑफिसर लाइन निवासी जगदीश प्रसाद सीडीए पेंशन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। बताते हैं कि रिटायर होने के बाद वह घर पर ही रहता था। परिवार में एक बेटा और पत्‍‌नी है। जगदीश शराब का लती थी। कुछ दिनों से वह किसी बात को लेकर काफी टेंशन में रहा करता था। बताते हैं कि शुक्रवार रात उसने घर के अंदर फांसी लगा ली। घर वालों की जब तक नजर पड़ी काफी देर हो चुकी थी। उसकी बॉडी कमरे में फांसी के फंदे पर लटकते देख परिजन चीख पड़े। उनकी आवाज सुन आसपास के लोग भी जा पहुंचे। मामले की खबर कैंट पुलिस को दी गई। जानकारी होने पर नाका चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद में बॉडी को फंदे से उतार कर पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

वह रिटायर्ड कर्मचारी था। फांसी लगा कर शुक्रवार रात सुसाइड कर लिया है। बॉडी पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पूछताछ में पता चला कि वह शराब का लती और कुछ दिनों से काफी टेंशन में था।

नीरज वालिया, प्रभारी निरीक्षक कैंट