प्रयागराज ब्यूरो । कार में रही महिला मित्र का एड्रेस तक पुलिस को नहीं बता पा रहा चालक, पूछताछ जारी
इंस्टाग्राम प्रोफाइल में शिमला हिमाचल प्रदेश एड्रेस लिखी है मृतक महिला, पुलिस ने किया सर्च
क्कक्र्रङ्घ्रत्रक्र्रछ्व: हादसे में कार सवाल 29 वर्षीय उर्वसी ठाकुर की मौत के बाद चालक सर्वज्ञ से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की पोल खुल गई। यह हकीकत महिला की पहचान नहीं होने पर पुलिस की छानबीन में सामने आई। जिसे जानकर खुद पुलिस भी हैरान है। वहीं अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़ते हुए महिला सफाई कर्मी लक्ष्मी को भी टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में लक्ष्मी की जान बच गई। इलाज बाद घायल कार चालक को पुलिस
ने हिरासत में ले लिया है। जबकि महिला की बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। यह घटना शुक्रवार सुबह नैनी थाना क्षेत्र के अरैल मोड़ से लेप्रोसी रोड पर हुई। उधर हादसे में महिला सफाई कर्मी के घायल होने की खबर से हंगामा बरप गया। दर्जनों सफाई कर्मचारी नगर निगम में जमकर धरना प्रदर्शन किए।

शहर के नैनी इलाके की है घटना
नैनी केंद्रीय कारागार कॉलोनी में फ्लैट नंबर 129 निवासी चंद्र प्रकाश जेल वार्डन है। शुक्रवार सुबह उसका बेटा सर्वज्ञ कार में उर्वशी ठाकुर को बैठाकर अरैल से लेप्रोसी चौराहा की तरफ जा रहा था। बताते हैं कि अचानक कार के सामने महिला सफाई कर्मी लक्ष्मी पत्नी शंकरलाल निवासी कसाई मोहल्ला जेल रोड नैनी आ गई। यह देखकर सर्वज्ञ स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और लक्ष्मी को टक्कर मारते हुए डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चला गया। इस हादसे में कार सवार उर्वशी ठाकुर और चालक को भी गंभीर चोटें आईं। खबर पाते ही नैनी पुलिस मौके पर पहुंची। महिला सफाई कर्मी को पुलिस पास के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गई। जबकि कार सवार उर्वशी व चालक सर्वज्ञ को एसआरएन हॉस्पिटल लाया गया। इलाज बाद सफाई कर्मी महिला लक्ष्मी को डॉक्टरों ने घर भेज दिया। एसआरएन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उर्वशी की मौत हो गई और सर्वज्ञ बच गया। मरहम पट्टी के बाद पुलिस चालक सर्वज्ञ को हिरासत में ले लिया। जबकि उसके साथ कार में रही मृतक महिला की पहचान नहीं होने पर बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

प्रोफाइल में महिला का पता हिमांचल प्रदेश
महिला उर्वशी की बॉडी पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद पुलिस कार चला रहे सर्वज्ञ से पूछताछ व छानबीन शुरू की। महिला की स्पष्ट पहचान वह युवक भी बता पाने में असमर्थ रहा। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में कार चालक सर्वज्ञ ने बताया कि वे उसके बारे में बहुत कुछ नहीं जानता। इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती उर्वशी से हुई थी। यह पता चलने के बाद पुलिस उर्वशी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल को सर्च करने में जुट गई। करीब एक से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पता चला कि महिला उर्वशी रामपुर बुशहर थाना रामपुर जिला शिमला हिमांचल प्रदेश की रहने वाली है। हालांकि पुलिस इस एड्रेस को लेकर बहुत अस्वस्थ नहीं है। पुलिस सोशल मीडिया से प्राप्त इस एड्रेस पर उसके परिजनों से संपर्क करने करने की कोशिश में देर रात तक जुटी रही।


नगर निगम परिसर में प्रदर्शन व नारेबाजी
हादसे में महिला सफाई कर्मी के घायल होने की खबर पाते ही दर्जनों सफाई कर्मचारी नगर निगम जा पहुंचे। यहां धरना प्रदर्शन कर रहे इन सफाई के द्वारा नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए। सफाई कर्मियों का कहना था कि नगर निगम के अधिकारी संविदा कर्मचारियों को परमानेंट नहीं कर रहे हैं। ऊपर से उन्हें जबरिया भोर में ही ड्यूटी पर इस ठंड में पहुंचने के लिए प्रेशर दिया जा रहा है। इसी लिए जल्दबाजी में सफाई कर्मी आननफानन ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि आज महिला सफाई कर्मी हादसे में घायल हो गई। उसकी मौत भी हो सकती थी। मांग थी कि सफाई कर्मियों पर इतना दबाव न बनाया जाय कि जल्दबाजी में उनकी जान पर बन आए। साथ ही संविदा सफाई कर्मियों का परमानेंट किया जाय।


महिला की तत्काल पहचान नहीं हो सकी थी। अज्ञात में बॉडी पोस्टमार्टम हाउस भेजी गई है। छानबीन में उसके इंस्टाग्राम प्रोफाइल में उसका एड्रेस हिमांचल प्रदेश शिमला दर्शा रहा है। एड्रेस सही है इस बात को लेकर पड़ताल की जा रही है। वहां किसी से संपर्क होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। यदि वे वहां की है तो नैनी में कार चालक के पास कैसे आई? इस बात की पूछताछ युवक से की जा रही है।
- यशपाल सिंह, इंस्पेक्टर नैनी