सोमवार को हुई घटना के बाद पीडि़ता की मां करछना थाने में दी थी तहरीर

PRAYAGRAJ: दस वर्षीय किशोरी की आबरू का लुटेरा मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद करछना पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। आरोपित पीडि़ता के गांव का पड़ोसी है। उसके द्वारा घटना सोमवार को अंजाम दी गई थी। किशोरी की मां द्वारा बेटी के साथ हुई घटना की तहरीर दी गई थी। पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में थी।

गांव का ही है आरोपित

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम कमलेश पुत्र मनोज कुमार पटेल है। वह करछना भरहा का निवासी है। सोमवार दोपहर किशोरी की मां खेत में मवेशियों का चारा लेने गई थी। किशोरी घर पर ही थी। पड़ोस का गिरफ्तार आरोपित कमलेश हैण्डपम्प पर नहा रहा था। आरोप है कि किशोरी को अकेली देख वह उसको बहला कर बुला लिया। बहका कर वह किशोरी को निर्जन प्लेस पर ले गया। जहां उसके साथ रेप किया और भाग निकला। सुबक रही बेटी को देखकर चारा लेकर घर आई मां परेशान हो गई। पूछने पर उसने साथ हुई रेप की घटना मां को बताई थी। बेटी की बात सुनकर खफा मां ने करछना थाने में तहरीर दी थी। आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने मंगलवार को गांव के चौराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे करछना पुलिस द्वारा जेल भेजा गया है।

सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार