201 स्थानों पर पुलिस ने चे¨कग की

737 लोगों से पुलिस ने टोकाटाकी की

77 के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हुई

660 को रेड कार्ड व वॉर्निग दी गई

-मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को चलाया गया विशेष अभियान

PRAYAGRAJ: मिशन शक्ति के तहत जिले भर में 2774 मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें कुछ के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है तो कई को लाल कार्ड थमाते हुए चेतावनी दी गई है। अश्लील हरकत करने वालों का नाम और पता भी पुलिस ने अपने रजिस्टर में दर्ज किया है। एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर मंगलवार को छेड़खानी करने वालों के खिलाफ दुष्ट चिन्हीकरण का विशेष अभियान चलाया गया।

नवरात्र तक चलेगी कार्रवाई

शहर से लेकर गांव तक के 201 स्थानों पर पुलिस ने चे¨कग की। बाजार, शॉ¨पग मॉल, शिक्षण संस्थान समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खड़े होकर छेड़खानी करने वाले 737 लोगों से टोकाटाकी की। इसमें 77 के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि 660 को लाल कार्ड व चेतावनी दी गई। इससे पहले 2037 शोहदों को चे¨कग करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई थी। एसएसपी का कहना है कि नवरात्र तक ऐसी चे¨कग व कार्रवाई होती रहेगी।

क्लिक एंड पोस्ट पर मुखबिरी कम, शिकायतें ज्यादा

सट्टा, जुआ जैसे दूसरे अपराध की मुखबिरी के लिए शुरू की गई क्लिक एंड पोस्ट के वॉट्सएप नंबर पर लोग सूचना देने की बजाय शिकायत कर रहे हैं। दूसरे जिले के लोग भी जमीन से लेकर पारिवारिक विवाद की शिकायत कर रहे हैं। इससे पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि अवैध कारोबार से जुड़ी सूचनाएं भी आई हैं, जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।