एमएलएन मेडिकल कॉलेज में हुए व्याख्यान में बोले एयर वाइस मार्शल

ALLAHABAD: लोगों का मर्ज दूर कर मानवता की सेवा करने वाले डॉक्टरों को अपने अंदर देशभक्ति का जज्बा पैदा करना होगा। उन्हें सेना में भर्ती होकर देश का कर्ज उतारना चाहिए। यह बात विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त एयर वाइस मार्शल डॉ। आरके रान्याल ने जूनियर डॉक्टरों को प्रेरित करते हुए कही। वह शुक्रवार को एमएलएन मेडिकल कॉलेज में आयोजित व्याख्यान में बतौर मुख्यवक्ता बोल रहे थे। कॉलेज में 1982 बैच के छात्र रहे डॉ। रान्याल ने कहा कि आम आदमी की तरह डॉक्टर को स्वयं के बजाय राष्ट्रहित के बारे में सोचना और काम करना चाहिए। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रो। एसी सिंह ने छात्रों को डॉ। रान्याल से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। ले। कर्नल रवींद्र सिंह ने डॉ। रान्याल का परिचय दिया। आभार डॉ। आलोक चंद्रा ने ज्ञापित किया। इस दौरान डॉ। कमलजीत सिंह, डॉ। आरबी कमल, डॉ। वत्सला मिश्रा, डॉ। शांति चौधरी आदि उपस्थित रहे।