prayagraj@inext.co.in

ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व बुधवार को खुशनुमा माहौल में मनाया। मस्जिदों में दो जमात में बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज पढ़ने के बाद राहे खुदा में हजरत इब्राहीम की सुन्नत पर अमल करते हुए कुर्बानी दी गई। बकरीद के मौके पर चौक जामा मस्जिद में सुबह छह बजे नमाज अदा की गई। चक शिया जामा मस्जिद में इमाम-ए-जुमा सै। हसन रजा जैदी ने नमाज पढ़ाई। मस्जिद काजी साहब बख्शी बाजार में मौलाना सै। जवादुल हैदर रिजवी, मदरसा जमातुल अब्बास वीआइपी कालोनी में मौलाना सै। कल्बे अब्बास रिजवी, मस्जिद ए खदीजा करैली में मौलाना जरगाम हैदर, मस्जिद ए मोहम्मदी करैली लेबर चौराहा में मौलाना वसी हैदर, बैतुस्सलात मे मौलाना नय्यर रिजवी, मस्जिद गदा हुसैन खां में मौलाना जाबिर अब्बास, मस्जिद ए नूर दायरा शाह अजमल में मौलाना साकिब हुसैन ने 50-50 लोगों की मौजूदगी में नमाज पढ़ाई।

सेनेटाइजेशन का था इंतेजाम

मस्जिदों के प्रवेश द्वार पर नमाजियों के हाथों को सेनिटाइज कराया गया। मास्क लगाने के बाद प्रवेश मिला। मस्जिद काजी साहब बख्शी बाजार में मुतवल्ली शाहरुक काजी ने मास्क वितरित किया। साथ ही नमाजियों को इत्र लगाने के बाद रुमाल दी गई। मौलाना जव्वादुल हैदर जुदी ने बकरीद की कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला। उम्मुल बनीन सोसाइटी के महासचिव सै। मो। अस्करी, अंजुमन गुंचा ए कासिमया के रिजवान जव्वादी, हाजी मंजर कर्रार ने बेहतर व्यवस्था के लिए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।