ऐसा है सीन

सिविल लाइंस

8500 रुपए प्रति वर्गफीट चल रहा रेट

70 परसेंट तक फ्लैट्स की बुकिंग

झूंसी साइड

3500 रुपए प्रति वर्गफीट चल रहा रेट

हाथों-हाथ हो रही है बुकिंग

नैनी साइड

02 लाख से पांच लाख तक में 100 वर्गफीट तक के प्लॉट

तेजी से हो रही है इस तरफ बसावट

-कोरोना संक्रमण का रियल इस्टेट बिजनेस पर नहीं पड़ा खास प्रभाव

-सस्ते और अफोर्डेबल फ्लैट्स की है जबरदस्त डिमांड

PRAYAGRAJ: फेस्टिव सीजन में आप भी अपने घर का सपना पूरा कर सकते हैं। शहर के भीतर और बाहर, दोनों ओर तेजी से अपार्टमेंट तैयार हो रहे हैं। वहीं तमाम जगहों पर प्लॉटिंग भी जोर-शोर से चल रही है। लोग भी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट में खूब इंट्रेस्ट ले रहे हैं। वहीं बिल्डर्स भी लोगों के इंट्रेस्ट से काफी उत्साहित हैं। बिल्डर्स का कहना है कि तेजी से डेवलप हो रहे शहर में एक आशियाना बना लेना किसी इनवेस्टमेंट से कम नहीं है।

महंगे लेकिन डिमांड में फ्लैट

नदियों से घिरे शहर में लोगों की पहली पसंद नदियों के दायरे के अंदर बसने की है। लोग चाहते हैं कि उन्हें सिविल लाइंस या आसपास के एरिया में सस्ते फ्लैट मिल जाएं। गौरतलब है कि इस समय सिविल लाइंस में सामान्यत: 8500 रुपए प्रति वर्गफीट का रेट चल रहा है। पूरे जिले में इससे महंगी प्लाटिंग कहीं नहीं है। बावजूद इसके यहां पर बायर्स की कमी नहीं है। सिविल लाइंस एरिया में तैयार हो रहे तमाम अपार्टमेंट्स में 70 परसेंट तक फ्लैट्स की बुकिंग हो चुकी है।

झूंसी में अधिक हैं स्कीम

नदियों के बाहर जाने पर सबसे ज्यादा आवासीय योजनाएं झूुंसी एरिया में चल रही है। प्राइवेट बिल्डर्स के लिए यह फेवरेट प्लेस बना हुआ है। यहां पर जमीन की कीमत 3500 रुपए प्रति वर्ग फीट के आसपास चल रही है। लगभग यही हाल नैनी एरिया का भी है। यहां भी बिल्डर्स अपार्टमेंट बनाने से नहीं चूक रहे हैं। सस्ते और अफोर्डेबल फ्लैट्स की हाथों-हाथ बुकिंग हो रही है। लॉकडाउन के बाद रियल इस्टेट बिजनेस को अक्टूबर से फरवरी के बीच बेहतर बूम की उम्मीद है।

तीस किमी के दायरे में बस रहा शहर

-प्लॉटिंग के मामले मामले लोगों का जबरदस्त आप्शन उपलब्ध हो रहे हैं।

-नैनी एरिया में 15 किमी की परिधि में बेंदव, हनुमानगंज, गोहनिया आदि एरिया में पांच लाख रुपए की कीमत के सौ वर्ग गज के प्लॉट आसानी से उपलब्ध हैं।

-इनमें ईएमआई की सुविधा भी ग्राहकों को दी जा रही है।

-नैनी-चित्रकूट रूट पर तीस किमी की परिधि में दो लाख का प्लॉट भी मिल रहा है।

-इसमें भी ईएमआई की सुविधा दी जा रही है।

अधिक महंगे नहीं होंगे प्लाट

कोरोना का संक्रमण भले ही कम हुआ हो लेकिन प्लाट की कीमत अधिक नही होगी। लोगों की जेब पहले की तरह ही भारी रहेगी। बता दें कि इस साल भी सर्किल रेट में बढ़ोतरी नही हुई है। ऐसे में लोगों को सस्ते प्लाट मिलेंगे। बिल्डर्स का कहना है कि कछार एरिया में भी प्लाटिंग हो रही है। यहां चार से पांच लाख में आराम से प्लाट मिल सकते हैं। जबकि बाकी एरिया में 7 से 8 लाख में सौ वर्ग गज प्लाट ईएमआई पर मिल जाएंगे।

लोगों की मेंटेलिटी यहां अलग है। नदियों के अंदर की ओर शहर में बसना चाहते हैं। हालांकि अब लोग नैनी, झूंसी एरिया में भी घर तलाशने लगे हैं। लेकिन यहां पर सस्ते और अफोर्र्डेबल फ्लैट उपलब्ध हैं। लोगों के बीच इनकी अधिक डिमांड है।

-अजय मिश्रा, जीएम, ओमेक्स

इलाहाबाद-चित्रकूट मार्ग पर हम काफी सस्ती प्लॉटिंग कर रहे हैं। इससे मध्यम वर्ग का घर का सपना आसानी से पूरा हो सकेगा। इसके अलावा यमुनापार तीस किमी की परिधि में भी वेल अपडेट प्लाटिंग की जा रही है। इससे रियल इस्टेट में बूम का समय आ रहा है।

-हिमांशु, एके इंफ्रा

सिविल लाइंस में हमारी शुभालय योजना है। इसके 70 फीसदी फ्लैट की बुकिंग हो चुकी है। लोग महंगे फ्लैट भी खरीद रहे हैं और मध्यम वर्ग सस्ते फ्लैट को पसंद कर रहा है। इस समय सबसे अधिक डेवलपिंग एरिया झूंसी है।

-निशीथ वर्मा, सिटीजन हाउसिंग

यूपी के तमाम शहरों में प्रयागराज में रियल इस्टेट की संभावना अधिक है। आने वाले समय में लोग हमारे शहर में बसना चाहते हैं। यही कारण है कि लॉक डाउन में भी रियल इस्टेट बिजनेस में अधिक गिरवट दर्ज नही की गई है।

-हेमंत, सनशाइन हाइट्स