-डीईओ के संपर्क में आने वाले हर एक व्यक्ति से कर्मचारियों ने बनाई दूरी

-आरटीओ ऑफिस में दिन भर रहा डर का माहौल, सभी को रिपोर्ट का इंतजार

PRAYAGRAJ: कोरोना से जुड़ी खबर ने शुक्रवार को आरटीओ ऑफिस में सनसनी फैला दी। बताया गया कि आरटीओ में डीईओ के पद पर तैनात रजनीश बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। दरअसल इंदौर में तैनात महिला डॉक्टर व उनके पति बीते दिनों अपने मूलगांव सैदाबाद आए थे।

डॉक्टर कपल डीईओ रजनीश के रिलेटिव हैं। यह लोग इनके घर भी आए थे और यहां रात भी गुजारी थी। यह खबर मिलते ही प्रशासन ने डीईओ को घरवालों के साथ क्वारंटीन कर दिया है। घर पर पर्चा भी भी लगा दिया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को ढूंढा जा रहा है। इस बात की सूचना जैसे ही आरटीओ ऑफिस के स्टॉफ को मिली तो वहां खलबली मच गई।

29 मार्च तक किया था काम

बताया जाता है कि कोरोना पॉजिटिव से मिलने-जुलने के बाद रजनीश सिंह 29 मार्च तक ऑफिस भी गया था। वहां पर रजनीश स्टाफ के सभी लोगों से मिलता-जुलता रहा। उनके साथ खाना तक शेयर भी किया था। इस सूचना के बाद आरटीओ ऑफिस में डर का माहौल बना हुआ हैं। उसके संपर्क में आने वाले हर एक व्यक्ति से दूरी बना ली गई है।

पुलिस वाले से भी मिला था

सूत्रों की मानें तो 25 मार्च को पुलिस लाइन स्थित डेटा एंट्री आपरेटर (डीईओ) रजनीश सिंह लाइसेंस सत्यापन के काम कई पुलिसकर्मियों से मिला था। पुलिस वालों का लाइसेंस सत्यापन के काम से लगभग दो दर्जन पुलिसकर्मियों से मिला था। अब खतरे की सुई इन लोगों के ऊपर भी मंडरा रही है। अब सभी लोगों को रजनीश सिंह का रिपोर्ट आने का बेसब्री से इंतजार है।