-नए साल में बदला हुआ नजर आएगा घंटाघर और जानसेनगंज

-अब ऑन रोड नहीं खड़ी हो सकेंगी व्यापारियों की गाडि़या

26 लाख रुपए निर्धारित है डिवाइडर के निर्माण के लिए

60 दिनों में काम पूरा करना होगा ठेका लेने वाली एजेंसी को

03 फीट चौड़ा बीचोबीच बनाया जाएगा डिवाइडर ं

balaji.kesharwani@inext.co.in

PRAYAGRAJ: घंटाघर, जानसेनगंज और चौक यूं तो पुराने शहर की जान हैं। लेकिन यहां अक्सर लगने वाले जाम से लोग हलाकान हो जाते हैं। वजह, घंटाघर से जानसेनगंज के बीच सड़क पर खड़े वाली गाडि़यां और यहां लगने वाले ठेले। लेकिन अब इस समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए परमानेंट इंतजाम होने जा रहा है। नगर निगम, ट्रैफिक डिपार्टमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन ने इसके लिए तैयारी कर ली है। इसके तहत सड़क के बीचो-बीच डिवाइडर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

जल्द फाइनल होगा टेंडर

इस डिवाइडर के लिए जल्द टेंडर निकाल दिया गया है। जल्द ही टेंडर फाइनल होगा और इसके बाद काम शुरू होगा। इसके लिए नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन ने करीब 26 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया है। इसके साथ ही 60 दिन की डेडलाइन भी तय की गई है। टेंडर प्रॉसेस कंप्लीट होने के बाद जनवरी सेकेंड वीक में इस पर काम शुरू करने की प्लानिंग है। दो से तीन फीट चौड़ा यह डिवाइडर नए फाइनेंशियल ईयर तक पूरा करने की तैयारी है।

और भी कई प्लानिंग है

-सबसे पहले इस रोड पर डिवाइडर बनाया जाएगा।

-इसके बाद डिवाइडर के बीच में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।

-इससे घंटाघर और जानसेनगंज एरिया की खूबसूरती और निखरेगी।

-नगर निगम, ट्रैफिक डिपार्टमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन ने चौक की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कई अन्य प्लानिंग की हैं।

कार्रवाई होती है पर असर नहीं पड़ता

गौरतलब है कि जानेसनगंज चौराहे से घंटाघर चौराहे तक लगने वाली गाडि़यों और दुकानों को हटाने के लिए कई बार एक्शन हुआ है। लेकिन कुछ दिनों के बाद हालात जस के तस हो जाते हैं। अभी कुछ दिन पहले भी इसको लेकर कार्रवाई की गई थी। लेकिन एक बार फिर से यहां पर गाडि़यां खड़ी होने लगी हैं। डिवाइडर बनने के बाद सबसे बड़ी समस्या शाहगंज इलेक्ट्रानिक मार्केट और जानसेनगंज में आने वाले लोगों को होने वाली है। अभी रोड के बीचों-बीच टू व्हीलर गाडि़यां खड़ी कर दी जाती हैं। यह गाडि़यां ही डिवाइडर का काम करती हैं।

जानसेनगंज चौराहे से घंटाघर चौराहे की रोड संकरी नहीं, काफी चौड़ी है। इसके बाद भी एन्क्रोचमेंट और ऑन रोड व्हीकल पार्किंग की वजह से यहां जाम की समस्या बनी रहती है। इस रोड पर डिवाइडर बनाए जाने की प्लानिंग की है। ताकि लोग रोड पर कब्जा न करने पाएं। डिवाइडर बनने के बाद रोड पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

-सतीश कुमार

मुख्य अभियंता

नगर निगम, प्रयागराज