2994

है होमगार्डो की जिले में कुल संख्या

117

महिलाएं कर रही हैं होमगार्ड की ड्यूटी

1236

होमगार्डो की शुक्रवार से बढ़ी ड्यूटी

21

हजार रुपए मानदेय मिलेगा इस माह से

702

प्रतिदिन का है निर्धारित नया मानदेय

672

रुपए रोज पिछले माह दिया गया मानदेय

-ड्यूटी करने वाले हर जवान को अब प्रति माह मिलेंगे 21 हजार से अधिक

-रिवाइज मानदेय पाने के बाद जवानों वर्दी से लेकर जूते तक रखना होगा मेन्टेन

PRAYAGRAJ: होमगार्ड जवानों को सरकार ने दीपावली के मौके पर बंपर गिफ्ट दिया है। ड्यूटी करने वाले जवानों को इस महीने से रिवाइज मानदेय दिए जाएंगे। इसके आधार पर जवानों को हर माह अब 21 हजार रुपए से अधिक मिलेगा। इसके साथ ही कुछ कुछ शर्ते भी बढ़ाई गई हैं। इसके मुताबिक अब जवानों को ज्यादा अप टु डेट रहना होगा। लापरवाही बरतने पर अधिकारी वेतन में कटौती कर सकते हैं।

कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी

सरकार ने 1236 होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी बढ़ा दी है। ड्यूटी में महिला होमगार्ड को वरीयता दी जाएगी। यह व्यवस्था शुक्रवार से जिले में लागू हो गई है। एसएसपी द्वारा जारी किया गया आदेश जिला कमांडेंट होमगार्ड तक पहुंच चुका है। ड्यूटी के दौरान यदि किसी को कहीं अन्यत्र निजी साधन से भेजा गया तो टीए भी दिया जाएगा। सरकार की इस दरियादिली से होमगार्डो के चेहरे की चमक बढ़ गई है। बढ़े हुए मानदेय के अतिरिक्त पहले मिलने वाली सुविधाएं बरकरार रहेंगी। इनमें होमगार्ड कल्याण कोष से ड्यूटी के दौरान एक्सीडेंट होने पर पांच लाख रुपए का इंश्योरेंस मिलेगा। यदि एक्सीडेंट के अतिरिक्त किसी अन्य कारण से जान जाती है तो जवानों के परिजनों को तीन लाख रुपए दिए जाएंगे।

बॉक्स

बम्हरौली में होगा ट्रेनिंग सेंटर

-होमगार्ड को अब ट्रेनिंग के लिए झूंसी का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

-सरकार ने इसके लिए बम्हरौली में व्यवस्था को लेकर कवायद शुरू करा दी है।

-बम्हरौली एयरपोर्ट के पास होमगा‌र्ड्स के लिए ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण प्रगति पर है।

-अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही यह सेंटर बन कर तैयार हो जाएगा।

-इस सेंटर में होमगार्डो के ट्रेन व फायरिंग प्वॉइंट सहित अन्य तमाम फैसिलिटीज होंगी।

वर्जन

पहले तो यह बता दें कि किसी भी जवान को निकाला नहीं गया है। बजट के अभाव में ड्यूटी कम की गई थी। हालांकि सरकार ने बजट का प्रबंध करते हुए 1236 जवानों की ड्यूटी बढ़ा दी है। बढ़े हुए यह जवान शुक्रवार से ड्यूटी पर लगा दिए गए हैं।

-अमित कुमार पांडेय, जिला होमगार्ड कमांडेंट