-जिले में अब तक जारी हो चुके हैं 19 हजार ई-पास

-शंकरगढ़ के दोनों युवक ई-पास आए थे प्रयागराज

PRAYAGRAJ: लॉकडाउन की मंशा है कि कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाई जाए। पॉजिटिव केस का मूवमेंट जीरो पर आ जाए। इतनी सतर्कता को भी इमरजेंसी में ट्रैवेल करने वाले कोरोना पॉजिटिव मिले पेशेंट ने चैलेंज कर दिया है।

पिता के निधन पर मुंबई से आए

शंकरगढ़ के कपारी गांव में पॉजिटिव पाए गए दोनों युवक मुंबई में रहते हैं। पिता का निधन हो जाने के बाद ई-पास पर 21 अप्रैल को ई-पास पर मुंबई से प्रयागराज आए थे। इनको खुद पता नहीं था कि यह कोरोना पॉजिटिव हैं। जांच हुई तो इन्हें पॉजिटिव घोषित कर दिया गया। इसके बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। गया। इससे यह आशंका भी बन गयी है कि पास जारी करने से पहले प्रशासन अब कोरोना टेस्ट करावे।

जारी हो चुके हैं हजारों पास

सूत्र बताते हैं कि प्रयागराज जिले से अब तक 19 हजार ई पास जारी हो चुके हैं। यह पास ऑनलाइन जारी किए गए हैं। इनके आधार पर लोग दूसरे जिलों में गए और वापस भी आ गए। इसी तरह अन्य जिलों से भी ई पास जारी हुए होंगे। यह लोग भी हमारे जिले में आते-जाते रहे हैं। ऐसे में ऐसा कोई सिस्टम बनाया जाना चाहिए कि बॉर्डर पर आने वाले लोगों की पूरी जांच की जा सके। अन्यथा ई पास खतरा बन जाएगा।

दोपहर में नहीं बने पास

ई-पास पर आए दो लोगों को पॉजिटिवि पाए जाने के बाद अचानक सिस्टम भी हरकत में आ गया। शुक्रवार दोपहर अचानक सर्वर बंद होने की सूचना दी गई। इसके बाद कई लोगों का न तो पास बना और न ही मोबाइल पर ओटीपी पहुंचा। सूत्रों का कहना है कि शासन और प्रशासन ई-पास के लिए दी गई शर्तो में कुछ बदलाव की तैयारी कर रहे हैं।