यज्ञ कुंड में आहुति डाल कर की डा। बंसल की आत्मा की शांति की कामना

ALLAHABAD: शहर के जाने माने चिकित्सक व जीवन ज्योति ग्रुप के डायरेक्टर डा। एके बंसल के असमय चले जाने के बाद उनके आवास पर सोमवार को शांति पाठ व हवन का आयोजन किया गया। इसमें परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुई। इन लोगों ने यज्ञ कुंड में आहुति डालकर डा। बंसल की की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

भजन संध्या से दी श्रद्धांजलि

शांति पाठ व हवन का आयोजन जार्जटाउन स्थित डा। बंसल के बंगले पर किया गया। डा। एके बंसल की पत्नी डा। वंदना बंसल, पुत्र डा। अर्पित बंसल व डा। हर्षित बंसल के साथ ही बहू व अन्य लोगों ने हवन कुंड में आहुति डाली। शांति पाठ व हवन के बाद भजन संध्या हुई। इसमें डॉ। बंसल की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर का आवाहन किया गया। गायक मनोज गुप्ता ने भजन प्रस्तुत किए। शांति पाठ, हवन और भजन संध्या में श्रद्धांजलि अर्पित करे वालों में सांसद श्यामा चरण गुप्त, पूर्व मंत्री डॉ। नरेंद्र सिंह गौर, पूर्व मंत्री नंदगोपाल गुप्ता 'नंदी', के अलावा सरदार जोगिंदर सिंह, प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, डा। कार्तिकेय शर्मा, डा। बीबी अग्रवाल, डा। आशीष टंडन, डॉ। आलोक खरे, डॉ। अशोक तेलियानी, डॉ। अशोक अग्रवाल, डॉ। शांति चौधरी, डॉ। शबी अहमद, डॉ। आशुतोष चौधरी, डॉ। मीना दयाल, डॉ। शाहिदा हशमत आदि शामिल रहे।