-दीपावली की रात यहां छुड़ाए गए सबसे ज्यादा पटाखे, दूसरे नंबर पर पहुंचा रामबाग

PRAYAGRAJ: तमाम कवायदों और अवेयरनेस कैंपेन के बावजूद सिटी में लोग दीपावली के दिन पॉल्यूशन फैलाने से बाज नहीं आए। दीपावली की रात कटरा सिटी का सबसे पॉल्यूटेड एरिया रहा। यहां आम दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना पाल्यूशन दर्ज किया गया। पटाखे के धुएं और धूल के कणों की वजह से यहां की हवा की हवा में सबसे ज्यादा पॉल्यूशन पाया गया। इसकी वजह से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। खुद पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों ने इस चीज की तस्दीक की है। दूसरे नंबर पर रामबाग का एरिया रहा। यहां भी पॉल्यूशन का लेवल आम दिनों की अपेक्षा कहीं ज्यादा रहा।

आम दिनों से दिवाली में अंतर

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से शहर के पांच एरिया में मापक यंत्र लगाए गए हैं। इन स्थानों में कटरा, अशोक नगर, जानसेनगंज, अलोपीबाग और रामबाग का एरिया शामिल है। पहले दो स्थानों के बाद बाकी तीन सबसे ज्यादा पॉल्यूटेड एरिया में क्रमश: अशोक नगर, अलोपीबाग और जानसेनगंज रहे। दिवाली की रात इन सभी एरियाज में पॉल्यूशन लेवल काफी ज्यादा रहा।

इतना रहा अंतर

आंकड़ों में आम दिनों पर पॉल्यूशन लेवल और दीपावली की रात के पॉल्यूशन लेवल में जमीन-आसमान का अंतर रहा। आइए जानते हैं कि रोज के मुकाबले दीपावली की रात पॉल्यूशन लेवल कितना दर्ज किया गया

एरिया आम दिनों का पॉल्यूशन लेवल दीपावली की रात

कटरा 225 366

अशोक नगर 208 321

जानसेनगंज 183 274

अलोपीबाग 228 301

रामबाग 216 342

(यह पीएम-10 के आंकड़े हैं। पीएम-10 का निर्धारित मानक 100 है.)

नॉयज पाल्यूशन भी ज्यादा

आम दिनों से अधिक रहा आवाज का लेवल

दीपावली की रात एयर पॉल्यूशन के साथ-साथ नॉयज पॉल्यूशन लेवल भी काफी ज्यादा रहा। हालांकि, बम के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है बावजूद इसके लोगों ने अत्यधिक आवाज वाले पटाखों का इस्तेमाल किया। इसका नतीजा रहा शहर के तमाम इलाकों में ध्वनि का स्तर निर्धारित मानक (45 डेसिबल) से कहीं अधिक दर्ज किया गया।

एरिया नॉयज लेवल

ममफोर्डगंज 57

नई झूंसी कालोनी 56

अल्लापुर कालोनी 59

सिविल लाइन चौराहा 67

तेलियरगंज 68

जानसेनगंज 69

चौक घंटाघर 70

कटरा 63

एक सप्ताह परेशान करेगी धुंध

पटाखों की वजह से बढ़ा पॉल्यूशन लेवल अगले एक हफ्ते तक हवा में अपना प्रभाव दिखा सकता है। हवा जहरीली हो जाने का सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों और बड़ों को उठाना होगा। खासकर सांस के मरीजों को हवा में धूल और धुएं के कण अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर्स का कहना है कि परेशानी महसूस होने पर तत्काल डॉक्टर की सलाह लें और दवाओं की डोज मिस न करें।

इस दीपावली कटरा सबसे ज्यादा पॉल्यूटेड रहा। पॉल्यूशन फैलाने में दूसरे नंबर पर रामबाग रहा। शहर के अन्य इलाकों में भी पॉल्यूशन बढ़ा रहा। आम जनता को जागरुक होकर दीपावली पर पटाखों से दूरी बनानी होगी।

-जेबी सिंह, रीजनल ऑफिसर, पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड

पटाखों की वजह से शहर का पॉल्यूशन लेवल बढ़ गया है। इसकी वजह से दिन में भी हल्की धुंध छाई हुई है। इस सिचुएशन में अगर किसी मरीज को दिक्कत होती है तो तत्काल अपने डॉक्टर से संपर्क करना होगा।

-डॉ। आशुतोष गुप्ता, श्वास रोग विशेषज्ञ