-नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन ने बनाया प्लान, लेकिन उठ रहे हैं सवाल

PRAYAGRAJ: डेंगू के कहर से पूरा शहर परेशान है। वहीं नगर निगम और हेल्थ डिपार्टमेंट ने कोई प्लान नहीं बनाया था। इस बारे में लगातार न्यूज पब्लिश होने के बाद नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन की नींद खुली है। नगर निगम ने 16 दिन के अंदर शहर के 80 वार्ड में फॉगिंग कराने का प्लान बनाया है।

पांच मशीनें लगाई जाएंगी

इसके लिए पांच मशीनें लगाई जाएंगी। पांचों मशीनें एक-एक वार्ड को कवर करेंगी। फॉगिंग शाम को छह बजे से नौ बजे तक होगा। लेकिन अब नगर निगम का यह प्लान भी सवालों के घेरे में आने लगा है। वजह, 16 दिनों में पांच मशीनों से किस रफ्तार से फॉगिंग की जाएगी कि 80 वार्ड कवर कर लिए जाएंगे? लोगों का कहना है कि आखिर कौन सी ऐसी तरकीब इस्तेमाल में लाई जाएगी, जिससे सभी एरियाज कवर हो जाएंगे।

डेंगू बन गया है जानलेवा

गौरतलब है कि पूरे शहर के विभिन्न वार्डो में डेंगू फैला हुआ है। इसको लेकर पार्षदों ने भी सवाल उठाया है। उनका कहना था कि नगर निगम ने आज तक फॉगिंग को सीरियसली नहीं लिया। इसका ही नतीजा है कि अगल-अलग इलाकों में डेंगू की बीमारी ने कहर ढाया हुआ है। जबकि पार्षदों ने कई बार नगर निगम अधिकारियों को इस बारे में कहा था। इसको लेकर दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट ने कई बार खबरें पब्लिश की थीं।