-नोडल अधिकारी कोविड 19 ने सर्किट हाउस में की मीटिंग

नोडल अधिकारी कोविड 19 प्रयागराज सुधीर गर्ग ने सíकट हाउस में गुरुवार को कोविड-19, संचारी रोग नियंत्रण, स्वच्छता एवं पेयजल के सम्बंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन की खपत के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि किसी प्रकार की समस्या नहीं है। निरंतर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। यह भी बताया कि हमारे जनपद के अलावा अन्य जनपदों से भी मरीज आ रहे हैं। उनका भी ट्रीटमेंट अच्छे ढंग से किया जा रहा है।

विस्तार से दी जानकारी

बैठक में बताया गया कि डोर-टु-डोर सर्वे अभियान चल रहा है। कई जगह पर परीक्षण केन्द्र खोले गए हैं, जहां लोगों की जांच की जा रही है। जनमानस से संपर्क कर कार्यो में तेजी लायी गयी है। नोडल अधिकारी ने प्रतिदिन की जा रही जांच के बारे में जानकारी ली। डीएम बीसी गोस्वामी ने जनपद में किए जा रहे परीक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग की क्षमता को बढ़ाया गया है। संक्रमण किसी भी तरह न फैले, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संक्रमण का ग्राफ नीचे जाये, यही हमारा प्रयास है।

निरीक्षण कर दिए निर्देश

नोडल अधिकारी ने कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक डेस्क पर मौजूद कर्मचारियों से उनके द्वारा सम्पादित कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि होम आइसोलेशन व जन शिकायतों के प्रकरण का उचित क्रियान्वयन किया जाए। केपी इंटर कॉलेज का उन्होंने निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने रेलवे अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने की गयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही वहां पर भर्ती कोविड मरीजों के लिए रहने, खाने-पीन की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।