मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

PRAYAGRAJ: नए पुल से यमुना कूदी महिला श्वेता जायसवाल की बॉडी शुक्रवार सुबह बरामद कर ली गई। गुरुवार की रात करीब 11 बजे वह यमुना नदी में छलांग लगाई थी। रात में पुल के नीचे मौजूद नाविकों के काफी प्रयास के बावजूद उसका पता नहीं चल सका था। बॉडी मिलने के बाद पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़ व मारपीट का भी आरोप लगाया।

पुलिस को नहीं मिली थी तहरीर

सिविल लाइंस निवासी शरद जायसवाल पेशे से टीचर हैं। उनका अपना व्यापार भी है। लोगों की मानें तो गुरुवार रात किसी बात को लेकर उनका पत्‍‌नी स्वेता से कुछ कहा सुनी हुई। रात करीब साढ़े दस बजे बजे बगैर किसी को कुछ बताए श्वेता घर से निकली और यमुना नदी के नए पुल पर जा पहुंची। लगभग 11 बजे राज वह पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। पानी में उसके गिरते ही आवाज सुन पुल के नीचे मौजूद नाविक दौड़ पड़े। काफी प्रयास के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। खबर मिले ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शुक्रवार सुबह फिर उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन नए पुल से करीब एक किमी दूर उसकी बॉडी बरामद की गई। बॉडी बरामद होते ही मायके और ससुराल पक्ष में कोहरा मच गया। पुलिस के मुताबिक मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना व उसके साथ मारपीट का आरोप लगाते रहे। हालांकि देर शाम तक उनकी तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। श्वेता के ससुराल की तरफ से सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज है।

महिला की बॉडी बरामद कर ली गई है। मायके वाले ससुराली जनों पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे थे। चूंकि गुमशुदगी पहले से सिविल लाइंस में दर्ज है। इस लिए यदि तहरीर देंगे तो सिविल लाइंस पुलिस द्वारा उसी मुकदमें सम्बंधित धाराएं बढ़ा दी जाएगी।

राजकिशोर, इंस्पेक्टर नैनी