ट्रिपल आईटी के पास हुई टक्कर में महिला की मौत, जीवन- मौत केबीच संघर्ष कर रहे पति की हालत गंभीर

- बेसहारा हुए पांच बच्चों के सामने रोजी-रोटी का गहराया संकट

PRAYAGRAJ: बाइक चालक की छोटी सी गलती एक पूरे परिवार की बर्बादी का कारण बन गया। ट्रिपल आईटी के पास हुए हादसे में सुरेखा पाल (40) की मौत हो गई। जबकि उसका पति राजू पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मां की मौत और पिता के हॉस्पिटल में होने से पांच बच्चों के सामने जीवन जीने का संकट खड़ा हो गया.उसकी दो बेटियां बड़ी हैं बहनों से छोटे तीन बेटे हैं। ऐसी स्थिति में बेसहारा हुए उसके पांचों बच्चे रोटी तक के लिए मोहताज हो गए। हादसा शुक्रवार रात नौ बजे उस वक्त हुआ जब दोनों काम से वापस घर लौट रहे थे। उधर, सरायइनायत में पिछले माह हुए हादसे में घायल एक व्यक्ति ने भी दमतोड़ दिया।

दस दिन मौत से लड़कर हारा

एसआरएन हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे राजू का घर धूमनगंज के पिपल गांव में है। वह पत्‍‌नी सुरेखा पाल व दो बेटियां और एक बेटे का भरण पोषण मेहनत मजदूरी से करता था। सुरेखा भी लोगों के घरों में काम किया करती थी। शुक्रवार रात करीब नौ बजे दोनों साइकिल से काम के बाद घर लौट रहे थे। ट्रिपल आईटी के पास बाइक सवार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल पर पीछे बैठी महिला उछलकर दूर जा गिरी। सड़क पर गिरते ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि पति राजू पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे एसआरएन हॉस्पिटल लाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने महिला की बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। हालांकि बाइक को पकड़कर पब्लिक ने पुलिस के हवाले कर दिया है। इसी तरह 12 जनवरी को हादसे में घायल युवक की शुक्रवार देर रात एसआरएन हॉस्पिटल में मौत हो गई। उसका नाम सुरेश निवासी बंसल निवसी यमुना बैंक रोड चौखंडी कीडगंज बताया गया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

एक्सीडेंट में महिला की मौत हो गई है। घायल उसके पति राजू को एडमिट कराया गया है। महिला की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है।

अरुण चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर धूमनगंज