प्रयागराज (ब्‍यूरो)। अगर आप देखने में दुबले-पतले हैं तो इतराने की जरूरत नही है। हो सकता है कि आप थिन फैट ओबेसिटी के शिकार हों। ये हम नही बल्कि डॉक्टर्स का कहना है। उनका कहना है कि जो लोग ऊपर से देखने में मोटे नजर आते हैं, उतने ही लोग अंदर से भी मोटापे शिकार होते हैं लेकिन पता नही चलता है। जब वह नान कम्युनिकेबल डिजीज की चपेट में आते हैं तो जांच में इसका खुलासा होता है।

अंगों के चारों ओर जम जाती है चर्बी
थिन फैट ओबेसिटी वल्र्ड में सबसे ज्यादा इंडिया में देखने को मिलती है। इसमें व्यक्ति देखने में तो फिट नजर आता है लेकिन उसके किडनी, लीवर और हार्ट के आसपास चर्बी की मोटी परत होती है। इसकी वजह से उसे हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड आदि बीमारियों का सामना करना पड़ता है। तब उसे यकीन ही नही होता कि स्लिम ट्रिम दिखने के बावजूद वह कैसे बीमार हो गया। देश में हजारों लोग इसी कन्फ्यूजन का शिकार हर साल होते हैं।

देर से सोना और जल्दी उठना है कारण
डॉक्टर्स का कहना है कि अक्सर देखने में आता है कि भारतीय लोग रात मे ंदेर से सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं। इसकी वजह से वह एक्सरसाइज नही करते। खानपान में भी वह पारंपरिक भोजन की जगह जंक और फास्ट फूड का सेवन करते हैं। इसकी वजह से शरीर पर एक्स्ट्रा फैट जमा होने लगता है। साथ ही शरीर के भीतर के अंगों के चारों ओर भी फैट एकत्र होता है। इसके साथ ही अल्कोहल का रेगुलर सेवन भी मोटापे को बढाने का काम करता है।

सबसे ज्यादा है सेंट्रल ओबेसिटी
सबसे ज्यादा लोग सेंट्रल ओबेसिटी का शिकार हैं। 40 साल की उम्र के बाद महिला और पुरुषों में यह सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। इस ओबेसिटी में शरीर का अधिकांश हिस्सा जैसे हाथ और पांव नार्मल होता है लेकिन पेट निकला हुआ होता है। इसे सेंट्रल ओबेसिटी कहते हैं। यह इंडियन्स में सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। इससे ग्रसित लोग भी ब्लड प्रेशर, शुगर और हार्ट संबंधी समस्याओं का शिकार होते हैं। डॉक्टर्स की माने तो पिछले पांच साल में तीस से चालीस फीसदी मोटापा बढ़ा है।

मोटापे से बचना के उपाय
- जंक और फास्ट फूड से दूरी बनाएं
- रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी
- वाकिंग करना एक बेहतर हैबिट है
- घर में बना ताजा और पारंपरिक खाना खाएं
- अल्कोहल का अधिक यूज नही करना चाहिए
- धूम्रपान और तंबाकू के सेवन भी बढ़ता है मोटापा

जैसे जैसे हमारा देश विकासशील से विकसित हो रहा है, मोटापे के मामले भी बढ़ रहे हैं। लोग अनियमित जीवनशैली और खानपान अपना रहे हैं। एक्सरसाइज और वाकिंग बिल्कुल नही कर रहे हैं। अल्कोहल अधिक यूज कर रहे हैं। जो लोग बाहर से मोटे नही हैं, वह थिन फैट और सेंट्रल ओबेसिटी शिकार हो रहे हैं। लोगों को अपनी फिटनेस को प्रायरिटी पर रखना जरूरी है।
डॉ। सुबोध जैन, सीनियर फिजीशियन