प्रयागराज (ब्यूरो)हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह ने बाजी मारी है। अशोक 2710 मत पाकर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकतम प्रतिद्वंदी अनिल तिवारी को 312 मतों के अंतर से पराजित किया। अनिल तिवारी को 2398 मत मिले। अध्यक्ष पद पर आई के चतुर्वेदी 996 मत पाकर तीसरे जबकि डॉक्टर सीपी उपाध्याय 663 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे। अध्यक्ष पद पर कुल 7356 मतों की गणना में अन्य प्रत्याशियों में रामअवतार वर्मा को 243, दयाशंकर मिश्रा को 134, अविनाश चंद्र तिवारी को 124 तथा अतुल कुमार पांडे को 60 मत मिले। 16 मत अवैध पाए गए तथा 12 मत ब्लैंक मिले।

विक्रांत को हरा जीते नितिन
महासचिव पद पर नितिन शर्मा 1695 मत पाकर विजयी रहे, उन्होंने अपने निकतम प्रतिद्वंदी विक्रांत पांडे को 357 मतों के अंतर से पराजित किया। विक्रांत पांडे को 1338 मत मिले। जबकि अखिलेश कुमार शर्मा 1312 मत पाकर तीसरे स्थान पर तथा शशि प्रकाश सिंह 709 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे। अन्य पदों के लिए मतगणना में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन और संयुक्त सचिव महिला पद के लिए कुल 3906 मतों की गणना हुई। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार 1054 मत पाकर पहले स्थान पर, कमलेश कुमार तिवारी 663 मतों के साथ दूसरे और राजेश कुमार दुबे 396 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर सर्वेश कुमार दुबे 1197 मत पाकर पहले, सुमित कुमार श्रीवास्तव 656 मत पाकर दूसरे तथा बैरिस्टर सिंह 587 मत पाकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

कोषाध्यक्ष पद पर आशीष मिश्रा आगे
संयुक्त सचिव महिला के लिए अंजना चतुर्वेदी 1168 मतों के साथ सबसे आगे हैं। बिंदु कुमारी 1054 मतों के साथ दूसरे स्थान पर तथा आंचल ओझा 905 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं। मंगलवार को संयुक्त सचिव पुस्तकालय, प्रेस तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल 602 मतों की गणना की गई। जिसमें संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर अजय सिंह 118 मत, अभिजीत कुमार पांडे को 103 मत, अजय कुमार मौर्या को 90 मत मिले थे। संयुक्त सचिव प्रेस पर अमरेंद्र सिंह को 130 मत कपिल देव यादव को 125 तथा पुनीत कुमार शुक्ला को 125 मत मिले हैं। कोषाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार मिश्रा को 137, रणविजय सिंह को 120 और शिव प्रसाद यादव को 64 मत मिले हैं। मतगणना का कार्य बुधवार को भी जारी रहेगा।