पिछले साल आठ परसेंट नए मामले आए थे सामने, दस किलो तक बढ़ गया था वजन

लॉकडाउन लोगों को मोटापे का दंश दे रहा है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान मोटापे के आठ परसेंट नए मामले सामने आए थे। एक पखवारे से चल रहे लॉकडाउन के चलते फिर से ऐसी स्थिति बन गयी है। पब्लिक इस मुद्दे पर डॉक्टर्स से सम्पर्क करने लगी है। उनका कहना है कि घर पर रहने से वजन तेजी से बढ़ रहा है। इसे कम करने का उपाय क्या है?

एग्जाम्पल वन

बेनीगंज के रहने वाले सुधीर श्रीवास्तव एक बीमा कंपनी में क्लर्क हैं। लॉकडाउन होने के बाद उन्हें वर्क फ्राम होम कर दिया गया। दो सप्ताह के भीतर उनका वजन चार किलो तक बढ़ गया है। घर से बाहर निकलने में डर लगता है। वह इसे कैसे काबू में करेंगे यह उनके लिए बड़ा सवाल है।

एग्जाम्पल टू

पिछले साल हुए लॉकडाउन में सिविल लाइंस कपड़ा व्यापारी रीतेश अग्रवाल का वजन आठ किलो बढ़ गया था। इसके बाद उन्होंने जैसे-तैसे वजन को मेंटेन किया। इस बार फिर पिछले बीस दिन से वह घर पर हैं और खानपान हैवी होने से उनका वजन पांच किलो अधिक हो गया है। अब उनके समझ नहीं आ रहा कि क्या किया जाए।

एग्जाम्पल थ्री

फुटबाल खिलाड़ी तपन कुमार पिछले एक माह से घर पर हैं। उनकी प्रेक्टिस छूट गई है। उनकी फिटनेस खराब हो रही है। वजन भी बढ़ रहा है। वह कहते हैं कि यही हाल रहा तो उन्हें प्रेक्टिस करने से पहले अपना वजन घटाने के लिए मशक्कत करनी होगी।

संक्रमण को बुलाता है मोटापा

डॉक्टर्स का कहना है कि कोरोना संक्रमण के लिए मोटापा बेहद खतरनाक है। जो लोग मोटे होते हैं उनको संक्रमण जल्दी पकड़ता है। ऐसे लोगों को सांस लेने में अधिक दिक्कत होती है। इसलिए जो लोग घर पर हैं वह अपना ज्यादा ख्याल रखें। मोटापे के बाद शुगर और ब्लड प्रेशर होने के चांसेज अधिक होते हैं।

ऐसे काबू होगा मोटापा

तेज चाल में माìनग में वॉक करना होगा।

घर पर तेल मसाले वाली चीजों से परहेज करें

शुगर व कैलोरी वाला भोजन न लें

पैक्ड चीजें, फ्राइड फूड, स्वीट आदि से बचना होगा।

रोजाना कम से कम दो हजार कदम चलने से सौ कैलोरी बर्न होती है। दस हजार कदम चलने से आपको जिम जाने की जरूरत नहीं होगी।

घर पर नींबू, शहद, सेब का सिरका और ग्रीन टी का उपयोग करें।

फिटनेस एक्सपर्ट की राय से योगा करें

पिछले साल लॉकडाउन के बाद ओबेसिटी बढ़ने की शिकायत सामने आई थी। इस बार भी यही हालात हैं। लोग घर पर तला भुना खा रहे हैं। लॉकडाउन को एंज्वायमेंट का साधन नहीं बल्कि तपस्या की तरह टीट करें।

डॉ अजय मिश्रा

फिजीशियन