प्रयागराज (ब्‍यूरो)। पिछले कई सालों में प्रयागराज में शायद ही ऐसा कोई मुकाबला हुआ है। जिसमें राउंड दर राउंड दोनों प्रत्याशियों के मत आगे-पीछे होते रहे हों। लोकसभा चुनाव की मतगणना में मंगलवार को फूलपुर सीट पर यही देखने में आया। 34 राउंड तक चली काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के अमरनाथ मौर्य से महज 4332 वोट से जीत हासिल कर सके। मतों की गिनती के दौरान खुद प्रशासनिक अधिकारी भी पसीने पसीने होते रहे।

तीसरे नंबर पर रही बसपा
हार जीत के मतों के अंतर का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि भाजपा के प्रवीण पटेल को कुल 452600 वोट मिले तो सपा के अमरनाथ मौर्य को 448268 वोट से संतोष करना पड़ा। दोनों के बीच हार जीत का अंतर भी महज 4332 वोट रहा। इस सीट से कुल 15 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। जिसमें से बसपा के जगन्नाथ पटेल 82586 वोट पा सके। बाकी कोई प्रत्याशी अपनी जमात नही बचा सका। इस दौरान कुल 34 राउंड काउंटिंग की गई।

किसको मिला कितना वोट
अमरनाथ मौर्य सपा 448268

जगन्नाथ पाल बसपा 82586
प्रवीण सिंह पटेल भाजपा 452600
जिलाजतीत भारतीय बहुजन अवाम पार्टी 3299
प्रमोद कुमार पटेल सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी 948
महिमा पटेल अपना दल कमेरावादी 4162
मुशील अहमद सिददीकी पीपल्स पार्टी आफ इंडिया 1506
योगेश कुमार कुशवाहा प्रगति समाज पार्टी 2771
लालराम सरोज प्रबुद्धवादी बहुजन पार्टी 1049
सुनील कुमार भागीदारी पाटी्र 3048
संगीता यादव सुभाष पार्टी 1290
संजीव कुमार मिश्र युवा विकास पार्टी 1679
नफीस अहमद बमपा 2143
अखिलेश त्रिपाठी निर्दल 2301
डॉ। नीरज निर्दल 1707
नोटा 5467
कुल वोट पड़े 1014824

24 से 27वें राउंड के बीच करीबी मुकाबला
मामला इतना करीबी था कि अंत में सपा की ओर से री काउंटिंग की मांग की गई लेकिन इसे नही माना गया। बाद में भाजपा को 4332 वोट से जीता घोषित किया गया। इसके पहले पहले राउंड में इंडी गठबंधन के अमरनाथ सिंह मौर्या ने 115 वोटों की बढ़त के साथ खाता खोला। वहीं दूसरे और तीसरे राउंड में भाजपा के प्रवीण पटेल ने 1599, 3093 व मातों से बढ़त बनाते हुए सपा गठबंधन को पीछे छोड़ दिया। फिर लोगों को लगा भाजपा आसानी से फूलपु करे जीत लेगी। लेकिन ऐसा नही हुआ। चौथे, पांचवें और छठवें राउंड में 973, 253 व 773 मतों से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद फिर भाजपा का पारा चढ़ा। अचानक 24वें राउंड में बाजी पलटी और 27 वें राउंड में गठबंधन और भाजपा में बढ़त का अंतर घटकर महज 635 मत आ गया। इससे पहले की भाजपा समर्थकों का कलेजा मुंह को आता और सपा जीत दर्ज करती, 27वें राउंड से 34वें राउंड तक भाजपा ने प्रतिद्वंदी को आगे नही जाने दिया औरजीत
दर्ज की।

जीत के बाद क्या बोले प्रवीण पटेल
वोट के रूप में स्नेह व आशीर्वाद देने के लिए मैं हर मतदाता का ऋणी हूं। फूलपुर संसदीय क्षेत्र की हर समस्या का निस्तारण करवाने के लिए जी-जान से काम करूंगा। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। हर वर्ग की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण होगा। विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा।