-दीपावली पर कार बाजार में हैं बूम के आसार

-सालभर के नुकसान को पूरा करने में जुटी कंपनियां

-सस्ती और महंगी सभी प्रकार की गाडि़यों की डिमांड

PRAYAGRAJ: कोरोना संक्रमण की वजह से ठंडा पड़ा कार बाजार दीपावली पर गुलजार होने की राह देख रहा है। नवरात्र में कारों की काफी बिक्री हुई और अब दीपावली पर बूम की तैयारी चल रही है। शोरूम मालिकों का कहना है कि ग्राहक सस्ते और महंगे दोनों प्रकार के वैरिएंट्स पसंद कर रहे हैं। हालांकि कंपनियां कम बजट में बेहतर कार बाजार में उतार रही हैं। लोग भी अब फोर व्हीलर की खरीद पर पैसे खर्च करने की तैयारी कर रहे हैं।

टॉप में मारुति और ह्युंडई

इस सीजन में सबसे ज्यादा डिकंड में मारुति की गाडि़यां हैं। इसमें मारुति स्विफ्ट, मारुति आल्टो, मारुति वैगन आर, मारुति बलेनो, मारुति आर्टिगा, मारुति ईको शामिल हैं। इनकी इस सीजन में सर्वाधिक सेल हुई है। जबकि दूसरे नंबर पर ह्युंडई की गाडि़यां रही हैं। इसमें क्रेटा, ह्युंडई ग्रैंड को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। किआ की सेल्टोस की ओर भी ग्राहकों का झुकाव नजर आ रहा है।

इस सेगमेंट में ज्यादा खरीदार

कार बाजार में सबसे ज्यादा खरीदार दस लाख रुपए से अंदर के बजट के हैं। वह इस कीमत में भारी भरकम लुक और अधिक माइलेज देने वाली कार की डिमांड कर रहे हैं। कार शोरूम मालिकों का कहना है कि लोग ऑटोमैटिक कारों को अधिक पसंद कर रहे हैं। इनमें रेनो क्विड 4.72 लाख, ह्युंडई ग्रैंउ आई टेन नियोस 6.45 लाख, मारुति सुजुकी बलेनो 7.77 लाख, टाटा नेक्सन 8.30 लाख से शुरू हैं। इसी सेगमेंट की अन्य कार भी लगभग डिमांड में हैं। हैचबैक, सिडान और एसयूवी के युवा सबसे ज्यादा दीवाने हैं।

फेस्टिव सीजन में इन पर नजर

-मारुति की स्विफ्ट, ऑल्टो, वैगनआर, डिजायर, बलेनो, अíटगा, ईको, ब्रेजा, सेलेरियो, एस-प्रेसो और इग्निस।

-हुंडई की क्रेटा, ग्रैंड आई 10, वेन्यू, आई 20, एक्सेंट मॉडल्स।

-टाटा कार कंपनी की टिआगो, नेक्सन, अल्ट्रॉज।

-टॉप-25 में महिंद्रा नंबर चार पर है इसके बोलेरो, स्कोíपयो।

-रेनो की अगस्त महीने में ट्राइबर और क्विड कार।

-किआ की सेल्टोस।

-होंडा की अमेज।

महंगी कारों का बाजार भी गर्म

दीपावली पर सस्ती कारों के साथ महंगी कारों का बाजार भी गर्म हो चला है। इनमें सबसे टोयोटा की फॉच्र्यूनर की अधिक डिमांड है। जानकारी के मुताबिक शहर में फॉच्र्यूनर की फेस्टिवल सीजन में शॉर्टेज बनी हुई है। इसकी कीमत 40 लाख रुपए है। जबकि ह्युंडई में एलांट्रा, टक्सन और सोनाटा भी शहर में लोगों की डिमांड लिस्ट में शामिल है। इस दीपावली लोग इनको ले जाकर घर की शोभा बढ़ाना चाहते हैं।

मार्केट में होंडा और किआ के सेगमेंट त्योहार पर पसंद किए जा रहे हैं। इनकी कीमत कम और एक से बढ़कर एक वैरिएंट अवेलेबल हैं। इस सीजन उम्मीद है कि मार्केट में व्हीकल सेक्टर में बूम आएगा।

-अंकित, ग्रैंड होंडा

सबसे महंगी गाड़ी फॉच्र्यूनर है और इसकी कीमत 40 लाख रुपए हैं। फिर भी इसकी त्योहार पर डिमांड बनी है। अभी हमारे पास फॉच्र्यूनर की शॉर्टेज है। जल्द ही लोगों की मांग पूरी हो जाएगी।

-राजेंद्र गोयनका, टोयोटा