प्रयागराज ब्यूरो । चंद्रबली उपाध्याय को क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं श्याम किशोर पांडेय को क्षेत्रीय संगठन मंत्री चुना गया है। सिविल लाइंस बस डिपो पर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी ने सदस्यों को भरोसा दिया कि संगठन उनके हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ता रहेगा।

नई कार्यकारिणी में अनिल कुमार पांडेय, राजेश सिंह सिंगरौर, विनोद कुमार दुबे को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, उमाशंकर मौर्य को क्षेत्रीय मंत्री, आशुतोष मिश्रा, दिनेश कुमार पांडेय, सत्यप्रकाश पांडेय को क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री, नंदलाल पाल को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार सेन को क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री, राजकुमार शुक्ला को प्रांतीय प्रतिनिधि चुना गया है। चंद्रभूषण पाल, अशोक कुमार मौर्य, अर्जुन देव, रघुराज कुमार, उदय सिंह यादव, राजेश पुरी, जय कुमार, मोहम्मद रईस, संदीप कुमार को क्षेत्रीय कार्य समिति का सदस्य चुना गया है। नई कार्यकारिणी का गठन पर्यवेक्षक प्रवेश कुमार सिंह प्रदेश सह संगठन मंत्री की देखरेख में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सत्य नारायण यादव रहे। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी, सेवा प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह, राधेश्याम वर्मा, सुरेंद्र कुमार पांडेय, राजेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रविंद्र तिवारी, राजबली उपाध्याय, रामप्रकाश दुबे, रविकांत, रामरतन सिंह, रकोश कुमार पाल, राजबहादुर यादव, उपस्थित रहे।