बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर ने बदल दिया मिजाज

एक्सप‌र्ट्स की मानें तो प्री-मानसून की हो रही है दस्तक

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: पिछले कई दिनों से बादलों की अठखेलियों के बीच उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। गुरुवार को भी सुबह ही तेज धूप से परेशान लोगों को दोपहर में तेज हवाओं के बाद हुई झमाझम बारिश ने काफी राहत दी। मौसम में अचानक हुए बदला ने गर्मी के पारा को अचानक नीचे लाकर रख दिया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। गुरुवार को हुई बारिश के साथ ही मौसम के एक्सप‌र्ट्स ने इसे मानसून की शुरुआत भी बता दी। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वातावरण एवं समुद्र विज्ञान विभाग के डॉ। शैलेन्द्र राय ने बताया कि अचानक हुई बारिस के पीछे सबसे बड़ा कारण बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव है। इसे मानसून की शुरुआत भी मान सकते हैं।

कुछ दिनों तक रहेगा ऐसा ही मौसम

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वातावरण एवं समुद्र विज्ञान विभाग के जानकारी डॉ। शैलेन्द्र राय ने बताया कि केरल से प्री-मानसून ने दस्तक दिया। उसके बाद ये ऊपर ओर बढ़ने लगा। आगे बढ़ कर ये दो ब्रांच में बट जाता है। जिसमें एक नार्थ इस्ट की ओर बढ़ता है। जो बंगाल की खाड़ी से होते हुए जाता है। बंगाल की खाड़ी में इस समय कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण बिहार, झारखंड और यूपी के कुछ हिस्से में मानसून की दस्त हो चुकी है। यहीं कारण है कि पिछले दो से तीन दिनों से अठखेलियां करते बादल गुरुवार को बरसने लगे। ऐसे में इसे ही मानसून की शुरुआत मान सकते हैं। आने वाले 3 से 4 दिनों तक मौसम इसी प्रकार बना रहेगा और बारिश होगी। उन्होंने बताया कि सैटेलाइट से मिली इमेज के अनुसार अभी तक यही अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना है। जो फसलों के लिए काफी फायदेमंद होगा।

बंगाल में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण इस बार मानसून ने समय से दस्तक दे दी। आने वाले दिनों में भी बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है।

डॉ। शैलेन्द्र राय

वातावरण एवं समुद्र विज्ञान विभाग, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी