प्रयागराज ब्यूरो । प्रयागराज। एक लड़की और दो प्रेमी। प्यार में अक्सर लड़के धोखा देते हैं। मगर इस कहानी में लड़की धोखेबाज निकली। लड़की ने साथ जीने मरने की कसम खाई। न जाने कितने दिन और रात साथ गुजारे मगर लवर का मन दूसरे लड़के पर आ गया। लड़की दूसरे लड़के के साथ भी लिन इन रिलेशन में आ गई। लड़की एक साथ दो लड़कों से कनेक्ट हो गई। राजफाश तो तब हुआ जब पहले प्रेमी ने अपनी लवर को उसके दूसरे प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों कमरे में बंद मिले। इस पर पहले प्रेमी ने दोनों का वीडियो बना लिया। इसके बाद प्रेमी ने अपनी लवर को थप्पड़ जड़ दिया। लवर तो हाथ से चली ही गई अब प्रेमी शिवकुटी थाने का चक्कर काट रहा है.

छात्रा ने दर्ज कराया प्रेमी पर केस
कुछ दिन पहले एक छात्रा शिवकुटी थाने पहुंची। उसने अपना नाम पारुल (काल्पनिक नाम) बताया। शिवकुटी थानेदार संजय गुप्ता को बताया कि उसके पे्रेमी ने उसे मारापीटा। इसके बाद तहरीर दे दी। तहरीर के मुताबिक पारुल कुंडा प्रतापगढ़ की रहने वाली है। वह तेलियरगंज में कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है। उसके कमरे के पास विशाल नाम का लड़का रहता है। दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों करीब एक साल से लिव इन रिलेशन में हैं। विशाल ने उसे भरोसा दिया था कि वह उसके साथ शादी करेगा, उसका खर्च उठाएगा। 27 फरवरी को उसके प्रेमी ने उसे मारापीटा। जब इसकी शिकायत उसने विशाल के बड़े भाई विपिन से की तो उसने दोनों की शादी कराने का भरोसा दिया, मगर इसके बाद विशाल ने शादी से इंकार कर दिया और वह प्रयागराज से भाग गया। मोबाइल बंद कर दिया। अब कहता है कि हम दोनों शादी कर लेगें तो भी मैं तुम्हें मार डालूंगा। थानेदार संजय गुप्ता ने तहरीर के मुताबिक केस दर्ज करा दिया।

पुलिस की जांच में खुला राज
थानेदार संजय गुप्ता ने जांच शुरू की। पुलिस छात्रा के कमरे पर पहुंची तो आधा राज खुल गया। पता चला कि छात्रा पारुल तेलियरगंज में नहीं बल्कि बालसन चौराहा के पास रहती है। उसका और विशाल का प्रेम संबंध दो साल से चल रहा था। दोनों लिन इन रिलेशन में आ गए। करीब एक साल पहले पारुल की मुलाकात एक लड़के राहुल (नाम काल्पनिक) से हो गई। पारुल और राहुल लिव इन रिलेशन में आ गए। दोनों साथ रहने लगे। पारुल के कमरे पर विशाल आता था, इसलिए उसे पकड़े जाने का डर था। पारुल की सहेली तेलियरगंज में रहती है। पारुल अपनी सहेली के कमरे पर पहुंची। वहां पर राहुल भी आया। दोनों कमरे में थे। इस दौरान विशाल पहुंच गया। विशाल ने कमरा खुलवाया तो दोनों अंदर मिले। इस पर आपा खोए विशाल ने पहले दोनों का वीडियो बनाया फिर पारुल को थप्पड़ जड़ दिए। ये कहानी पता चलने पर थानेदार संजय गुप्ता ने विशाल को बुलाया, वह तो नहीं मगर उसका भाई विपिन आया। विपिन ने सारी घटना बताई और वीडियो दिखाया। तब पूरा राज खुला। मगर केस दर्ज होने से दोनों भाई परेशान हैं। पुलिस विवेचना कर रही है।


छात्रा ने प्रेमी से पीटे जाने का केस दर्ज कराया था, मगर जांच में पता चला कि उसे प्रेमी ने किसी दूसरे लड़के के साथ पकड़ा था। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है।
संजय गुप्ता, थाना प्रभारी शिवकुटी