बाजार में शुरू हुआ चाइनीज सामानों का विरोध, व्यापारी भी समर्थन में

13 को इलाहाबाद और छह नवंबर को सहारनपुर में व्यापारियों की बैठक

ALLAHABAD: इंडियन इकोनॉमी का बड़ा हिस्सा निगलने के बाद भी इंडिया की ओर फुफकार मार रहे ड्रैगन को सबक सिखाने की आवाज बुलंद होने लगी है। विरोध को देखते हुए होलसेल व्यापारियों ने चाईनीज माल की खरीद के साथ ही पेमेंट रोक दी है।

कैंसिल किए आर्डर

इलाहाबाद में पर मंथ करोड़ों रुपये के चाइनिज सामान बिकते हैं। अब विरोध को देखते हुए यहां के व्यापारियों ने चाइनीज माल की बुकिंग बंद कर दी है। इसके साथ दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के सप्लायरों को चेतावनी दी है कि अब माल बिकने के बाद ही पेमेंट करेंगे।

आप्शन नहीं होने से परेशानी

चाइनीज सामानों के विरोध के बीच उनका आप्शन नहीं होने से व्यापारी परेशान हैं। अब दुकानों पर लोग सीधे देशी माल की डिमांड कर रहे हैं, लेकिन दुकानदार उन्हें पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

चाइनीज सामानों का विरोध होने से व्यापारी माल खरीदने से डरने लगे हैं। होलसेल व्यापारियों ने माल की खरीद रोक दी है। यह शर्त भी लगा दी है कि अब माल तभी लेंगे और पेमेंट करेंगे जब स्टॉक माल बिक जाएगा।

महेंद्र गोयल

कस्टमर्स ने डायरेक्ट चाइनीज सामानों का विरोध शुरू कर दिया है। वे सीधे कह रहे हैं कि चाइनीज नहीं देशी सामान दिखाएं। अब समस्या इस बात की है कि चाइनीज सामानों का विकल्प अवेलेबल नहीं है।

विक्कू

होल सेलर

पूरे प्रदेश के व्यापारी चाहते हैं कि चीन को सबक सिखाया जाए। इस मुद्दे पर चर्चा व रणनीति के लिए छह नवंबर को सहारनपुर में प्रदेश के व्यापारियों की बैठक है। 13 अक्टूबर को यहां के व्यापारी मीटिंग करेंगे।

विजय अरोड़ा

पदाधिकारी, व्यापार संघ