- जगह-जगह लगा रहता है कचरे का ढेर

- कचरा उठाने के लिए पालिका कर्मचारी व्यापारियों से वसूलते हैं रुपया

ALLAHABAD: आज बात करते हैं शहर के सबसे बिजी प्लेस जानसेनगंज और शाहगंज वार्ड की। यहां पर डे लाखों-करोड़ों का बिजनेस होता है। बड़े पैमाने पर कचरा भी निकलता है, जिसे उठवाने के लिए व्यापारियों को जेब ढीली करनी पड़ती है।

बिजनेस हब है बेहाल

शाहगंज वार्ड सिटी का बिजनेस हब है। क्योंकि यहां पर इलेक्ट्रानिक्स के सामानों, फल, दवा, पान, गारमेंट्स, फुटवियर के साथ ही किराना के सामानों की थोक व फुटकर मंडियां हैं। थोक या रिटेल में लाखों-करोड़ों का बिजनेस होता है। बावजूद इसके यहां गंदगी का साम्राज्य है। शनिवार को आईनेक्स्ट की पड़ताल में जानसेनगंज मार्केट, शाहगंज मार्केट के साथ ही मंडी में जगह-जगह कचरे का ढेर दिखाई दिया। कंटेनर भरे पड़े थे। दुकानदारों ने कहा कि कर्मचारी कचरा हटाने नहीं आते। पैसे की डिमांड करते हैं।

व्यापारियों ने बयां किया दर्द

हमारा इलाका बिजनेस हब कहा जाता है। नगर निगम को मोटी इनकम होती है। फिर भी हमे नर्क भोगना पड़ रहा है।

सुदर्शन केसरवानी

यहां कर्मचारियों की दादागिरी चलती है। कचरा देखकर भी नहीं उठाते। उनको अलग से क्00-भ्0 रुपए दीजिए तब वे काम करते हैं।

अटल उपाध्याय

मेन मार्केट में शॉप है, फिर भी दुकान के सामने कचरे का ढेर लगा रहता है.कचरे की बदबू से कस्टमर को परेशानी होती है।

सौरभ कुमार

पार्षद कुछ इलाकों पर ध्यान इसलिए नहीं देते, क्योंकि उनका कहना है कि पब्लिक उन्हें वोट नहीं देती तो फिर वे काम क्यों कराएं।

आरएन केसरवानी

ज्यादातर पब्लिक जानसेनगंज, चौक और घंटाघर में ही मार्केटिंग करने आती है। फिर भी मेन मार्केट में कचरा पड़ा रहता है।

मनोज कुमार

- पूरे वार्ड के लिए ख्8 कर्मचारी तैनात हैं। वार्ड की आबादी ब्0 हजार के करीब है। कर्मचारी नहीं रहते, जिससे सफाई व्यवस्था गड़बड़ है। इंस्पेक्टर नहीं आते। लीडर रोड पर कचरा फेंका जाता है। पब्लिक की शिकायत सही है कि कर्मचारी पैसा मांगते हैं। मैं पूरा प्रयास करता हूं कि दिक्कत न हो। नगर निगम के अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं।

जफर खां

पार्षद- वार्ड म्फ्

शाहगंज

- कर्मचारियों की संख्या कुछ वार्डो में जरूरत के मुताबिक कम जरूर है। फिर भी झाड़ू हर जगह लग रहा है। लेकिन पर डे कचरा नहीं उठने से समस्या है। समस्या से निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।

आरपी सिंह

नगर आयुक्त, नगर निगम