प्रयागराज (ब्‍यूरो)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व कौशांबी सांसद विनोद सोनकर के पिता अमरनाथ सोनकर के त्रयोदश: संस्कार में शामिल हुए। अपने 16 मिनट के ठहराव के दौरान उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के लोगों से संवेदनाएं व्यक्त कीं। जाते जाते बोले की हम सब आपके साथ हैं। उन्होंने स्व। अमरनाथ सोनकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद सांसद की पत्नी सांसद की पत्नी संगीता सोनकर, बेटे सार्थक और सक्षम, सांसद के भाई संतोष सोनकर, सुनील सोनकर से मिलकर सांत्वना दी। इस बीच सांसद की भांजी की पांच माह की बेटी सनाया को मुख्यमंत्री ने गोद में उठाकर दुलारा। मुख्यमंत्री की फ्लीट सांसद निवास पर शाम 4:42 बजे पहुंची। कौशांबी सांसद ने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्हें भीतर लेकर चले गए। प्रीतमनगर दुर्गापूजा पार्क में आयोजित त्रयोदश: कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ङ्क्षसचाई मंत्री स्वतंत्रदेव ङ्क्षसह, कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्त 'नंदीÓ, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, सांसद केशरी देवी पटेल भी मौजूद रहीं। सांसद निवास से बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना ङ्क्षसह, उत्पल राय, भाजपा काशीक्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश गुप्त आदि से मुलाकात की। शाम 4:58 बजे मुख्यमंत्री सांसद के निवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। सांसद विनोद ने बताया कि 1995 से मुख्यमंत्री से उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं। यही वजह है कि व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर आए। मौके पर मीडिया कर्मी भी मौजूद रहे लेकिन सीएम ने किसी से बात नही की।
युवा कल्याण मंत्री ने भी की शिरकत
प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव शनिवार के प्रयागराज में रहे। वह शाम सात बजे धूमनगंज के दुर्गापूजा पार्क पार्क में आयोजित कौशांबी सांसद विनोद सोनकर के पिता स्व। अमरनाथ सोनकर के त्रयोदश संस्कार में शामिल हुए। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वह रात आठ बजे अपने गृह जनपद जौनपुर के लिए रवाना हो गए। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह भी सांसद के घर पर पहुंचकर उनके पिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।